viral

Viral: ‘ये महाराष्ट्र है, मराठी बोल’…मुंबई में फिर बवाल, महिला को घेरा तो दहाड़ते हुए बोली- तुम हिंदुस्तानी नहीं हो क्या? देखें वीडियो

मराठी न बोलने पर महिला को घेराImage Credit source: X/@SmritiSharma_

Marathi Hindi Controversy: मुंबई के घाटकोपर में भाषा को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग एक महिला को मराठी न बोलने पर परेशान करते दिख रहे हैं. इस घटना ने सार्वजनिक जगहों पर भाषा के इस्तेमाल को लेकर शहर में चल रही बहस को एक बार फिर से गरमा दिया है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को कुछ लोग घेरकर उसे जबरन मराठी में बात करने को कह रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह महिला जब अपने घर के पास खड़ी थी, तभी कथित तौर पर कुछ लोगों के एक ग्रुप ने उसका रास्ता रोक लिया. जब महिला ने उनसे हटने को कहा, तो उन्होंने मराठी में बात करने पर जोर दिया. महिला के मना करने के बाद बहस शुरू हो गई.

‘यह महाराष्ट्र है, मराठी बोलो’

वीडियो में एक शख्स आक्रामक तरीके से महिला पर उंगली उठाते हुए चिल्ला रहा है, मराठी में बोलो. यह महाराष्ट्र है. इसके बाद उसके साथ के बाकी लोग भी उसी बात को दोहराते हुए महिला पर चिल्लाना शुरू कर देते हैं.

‘तुम हिंदुस्तानी नहीं हो क्या?’

हालांकि, महिला ने अपनी भाषाई स्वतंत्रता का हवाला देते हुए पलटवार किया. उसने कहा, मैं मराठी नहीं बोलूंगी. आप हिंदी में बात करते हैं. महिला ने फिर पूछा, आप भारतीय नहीं हो क्या? क्या आप हिंदुस्तान से नहीं हैं?

बताया जा रहा है कि यह बहस कुछ देर तक चली, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस के आने से पहले ही महिला से बहस करने वाले लोग वहां से निकल चुके थे.

यहां देखिए वीडियो

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीव्र प्रतिक्रियाएं पैदा की हैं. लोग भाषा के नाम पर उत्पीड़न की इस घटना की जमकर निंदा कर रहे हैं.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts