स्कूटी खराब होने पर फरिश्ता बना उबर ऑटो ड्राइवर
अक्सर ऑटो ड्राइवरों को लेकर लोग कई तरह की राय बना लेते हैं. लेकिन बेंगलुरु से सामने आई एक घटना ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर लगातार एक स्कूटी के बगल में अपना ऑटो चला रहा था. शुरुआत में ऑटो में बैठी सवारी को लगा कि शायद ड्राइवर लड़की को परेशान कर रहा है, लेकिन जब असली वजह सामने आई तो हर कोई उस ऑटो वाले का मुरीद हो गया.
15 मिनट तक पैर से दी लिफ्ट
यह पूरी कहानी उबर ऑटो में सफर कर रहीं कॉर्पोरेट एम्प्लॉई चेतना सर्राफ ने शेयर की है. चेतना ने बताया कि रास्ते में एक लड़की की स्कूटी खराब हो गई थी और वह परेशान थी. ऑटो ड्राइवर तनजीम ने जैसे ही यह देखा, उसने तुरंत ऑटो की रफ्तार धीमी की और अपने एक पैर से स्कूटी को धक्का देना शुरू किया. बिना किसी जल्दी या लालच के तनजीम ने करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार उस लड़की की स्कूटी को टो किया और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया.
सवारी ने की तारीफ, Uber से की पे-हाइक की मांग
सच्चाई पता चलते ही ऑटो में बैठीं चेतना सर्राफ इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. उन्होंने उबर इंडिया को टैग करते हुए अपील की कि ऐसे मददगार ड्राइवर तनजीम की तारीफ होनी चाहिए और उनकी कमाई बढ़ाई जानी चाहिए.
सोशल मीडिया पर लोग बोले- ‘तनजीम भाई पर गर्व है’
वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स तनजीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि पहली नजर में गलतफहमी होना लाजमी था, लेकिन तनजीम ने जो किया उसने समाज में भरोसा बढ़ाया है. सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसे सकारात्मक वीडियो जरूर शेयर होने चाहिए ताकि समाज में अच्छाई का संदेश फैले.
यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.
शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.
अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.
अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.
अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More
