viral

Viral Video: जुगाड़ का जादू चलाकर दीदी ने पैक किया जूस का गिलास, लोग बोले- मैडम देसी ये तरीका है बिंदास

जूस के गिलास को पैक करने का बेहतरीन जुगाड़Image Credit source: Instagram

जुगाड़ के मामले हम इंडियंस का कोई जवाब नहीं है. हम लोग बेकार चीजों में जान फूंकने के बाद उसे ऐसा बना देते हैं. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है क्योंकि इस लेवल के जुगाड़ की उम्मीद किसी ने नहीं की होती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जहां एक महिला ने चीजों को पैक करने का इतना जबरदस्त तरीका सिखाया कि लोग उसे देखने के बाद हैरान रह गए और कहने लगे कि ऐसा भी हो सकता है…ये हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था.

अक्सर घर में रखी ड्रिंक्स पैक करके ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि हम लोग कितनी भी मेहनत क्यों ना कर ले लेकिन रेस्टोरेंट जैसी पैकिंग हम लोगों के बस की बात नहीं है. अगर आप भी ऐसे सोचते हैं तो ये वीडियो आपके लिए है. जिसे देखने के बाद आप रेस्टोरेंट जैसी पैकिंग को आराम से घर पर कर लेंगे और अपने मजेदार ड्रिंक्स को साथ में कैरी करके भी ले जा सकते हैं. यही कारण है कि ये वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

यहां देखिए वीडियो

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला किचन में जूस के गिलास को आराम से पैक करती है. ये तरीका दिखने में बड़ा सिंपल है और महिला इसे आराम से कर भी लेती है. दरअसल महिला इसके लिए घर में बेकार पैकेट्स को गिलास के ऊपर आयरन कर देती है. अब होता कुछ यूं है कि उसे चिपक जाता है और आसानी से वो इसे बैग में कैरी करके अपनी जगह पर ले भी जाती है. ये वीडियो जब लोगों के बीच चर्चा में आया तो हर कोई हैरान रह गया.

इस वीडियो को इंस्टा पर lost.anshika नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे देखने के बाद लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि दीदी कुछ भी कहो चीजों को पैक करने का ये जुगाड़ जबरदस्त है. वहीं दूसरे ने लिखा कि दीदी ने दिमाग लगाकर क्या सही जुगाड़ बैठाया है और ड्रिंक्स को अच्छे से पैक कर लिया. एक अन्य ने लिखा कि जब कोई इंसान अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करता है तो उसके साथ ऐसा ही जादू होता है.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts