viral

Viral Video: सांड की ‘दरियादिली’ तो देखिए जरा, लोग बोले- ऐसा सांड आज तक नहीं देखा!

‘दरियादिल’ सांड ने जीता सबका दिलImage Credit source: Instagram/@ghantaa

आपने सोशल मीडिया पर गुस्सैल सांडों के कहर वाले वीडियो (Bull Attack Video) तो बहुत देखे होंगे, लेकिन आजकल एक ऐसा वीडियो खूब धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स हैरान हैं और कह रहे हैं – इतना दरियादिल सांड आज पहली बार देखा. कुछ ही सेकंड का यह वीडियो मानो सांड की ‘संवेदनशीलता’ का सबूत दे रहा है, जिसमें वह एक सरदार जी को बड़े प्यार से रास्ता बदलने का इशारा करता दिख रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लोग सड़क किनारे खड़े होकर आपस में कुछ बतिया रहे हैं. इनमें से एक बंदा अपनी स्कूटी पर बैठा है, दूसरा सामने खड़ा है, और एक सरदार जी हाथ मोड़कर उनकी बातें सुन रहे हैं. तभी चितकबरा रंग का एक सांड वहां से गुजरता है, और अगले ही पल जो कुछ होता है, उसे देखकर इंटरनेट की पब्लिक खूब मौज ले रही है.

वीडियो में आप देखेंगे कि सांड सरदार जी के पास आता है, और बड़े प्यार से अपने सिर से उनकी पीठ पर हल्का-सा धक्का देकर आगे बढ़ जाता है. यह दृश्य देखकर ऐसा लगता है मानो सांड सरदार जी से कह रहा हो, अरे पाजी, तुस्सी बीच में खड़े हो, जरा साइड हटना.

यह दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर @ghantaa नामक पेज पर शेयर किया गया है, जिसने 24 घंटे के भीतर ही 52 हजार से अधिक लाइक्स बटोर लिए हैं. वहीं, कमेंट सेक्शन में मजेदार टिप्पणियों की बरसात हो गई है.

यहां देखिए वीडियो, लोग बोले- सांड तो दरियादिल निकला

एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया, सांड भी कह रहा होगा कि चल आज हमले के मूड में नहीं हूं. दूसरे ने लिखा, साइड हो ले वरना उड़ा दूंगा. एक अन्य यूजर की टिप्पणी थी, बड़ा नेकदिल सांड निकला ये तो. कुल मिलाकर, सांड के विचित्र व्यवहार ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts