Crime

दिल्ली के निजामुद्दीन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की बेरहमी से हत्या, स्कूटी पार्किंग विवाद बना वजह

राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की मामूली पार्किंग विवाद में हत्या कर दी गई। यह वारदात निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात हुई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए झगड़े में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts