Crime

कानपुर में सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटियों में जोरदार धमाका, 6 लोग घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

धमाका इतना तेज था कि पास स्थित मरकज मस्जिद की दीवारों में भी दरारें आ गईं। इस धमाके की गूंज लगभग 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

कानपुर में सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटियों में जोरदार धमाका, 6 लोग घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

i

user

उत्तर प्रदेश के कानपुर के मूलगंज थाना के अंतर्गत आने वाले मिश्री बाजार क्षेत्र में बुधवार शाम को सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटियों में जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। भीषण धमाके में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को तत्काल उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। धमाका इतना तेज था कि पास स्थित मरकज मस्जिद की दीवारों में भी दरारें आ गईं। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बताया, “मूलगंज थाना के अंतर्गत मिश्री बाजार क्षेत्र में आज दो स्कूटी खड़ी थीं जिनमें ब्लास्ट हुआ है। कुल 6 लोग घायल हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। सभी का इलाज चल रहा है और सभी खतरे के बाहर हैं। हमारी फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और हम देख रहे हैं कि इसका क्या कारण हो सकता है। स्कूटी को हमने ट्रेस कर लिया है और उसे चलाने वालों से भी पड़ताल की जाएगी। यह दुर्घटना है या साजिश ये बाद में ही पता चल पाएगा।”

वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। धमाका इतना तेज था कि पास स्थित मरकज मस्जिद की दीवारों में भी दरारें आ गईं। हालांकि पुलिस का कहना है कि धमाका सड़क किनारे खड़े स्कूटर में हुआ। धमाके की गूंज लगभग 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

चूंकि यह इलाका भीड़-भाड़ वाला है और दीपावली से पहले यहां पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि धमाका इन्हीं पटाखों के कारण हुआ होगा। घटना के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts