Crime

तमिलनाडु में मेरठ जैसी घटना, तिरुवल्लुर में एक शख्स ने पत्नी की हत्या करके शव को ड्रम में भरकर दफनाना दिया

एसपी ने कहा, ‘‘जब हमने सिलम्बरासन से पूछताछ की, तो वह बयान बदलता रहा, इसलिए हमें शक हुआ और गहराई से जांच शुरू की। आखिरकार, उसने अपराध स्वीकार कर लिया।’’

उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और सिलम्बरासन को 15 दिन के लिए हिरासत में लिया गया है।

शुक्ला ने कहा, ‘‘हमने प्रथम दृष्टया कारण का पता लगा लिया है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद हम मामले की तह तक जा पाएंगे। हम अन्य पहलुओं पर भी गौर कर रहे हैं।’’

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts