viral

Viral Video: कुचलने पर कोबरा ने बाइकर से यूं लिया बदला, वीडियो देख चौंक जाएंगे

कोबरा ने लिया बदला!Image Credit source: X/@sanju916131

Cobra Snake Attack Video: एक कोबरा के ‘इंतकाम’ का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स के दिलो-दिमाग में सिहरन दौड़ गई है. यह वीडियो उस समय का है, जब एक भड़के कोबरा ने कथित तौर पर बाइक से कुचले जाने के बाद युवक से ‘इंतकाम’ ले लिया.

करीब 10 सेकंड का यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @sanju916131 हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है एक बेबी कोबरा सड़क के बीचों-बीच बैठा हुआ है. तभी एक बाइक सवार शख्स अनजाने में उसके ऊपर अपनी मोटरसाइकिल चढ़ा देता है, और कुछ दूर जाकर रुककर वापस वहीं पर आता है.

कोबरा ने लिया बदला!

लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो वाकई चौंकाने वाला था. बाइक सवार जैसे ही कोबरा के करीब आकर दोबारा खड़ा होता है, गुस्सैल सांप उसे डसने की कोशिश करता है. पहली बार तो युवक बच जाता है, लेकिन बाइक आगे-पीछे करने के दौरान वह अपना पैर सांप के फन के पास कर देता है, जिससे कोबरा उसे काट लेता है.

सांप देख युवक के उड़े होश

वीडियो में आप देखेंगे कि पैर में काटने का अहसास होते ही युवक नीचे देखता है, और कोबरा को देखकर उसके होश उड़ जाते हैं. इसके बाद वह बाइक छोड़कर तुरंत भाग जाता है. वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है, जिससे यह सस्पेंस बना हुआ है कि उसकी जान बच पाई या नहीं. ये भी देखें:Viral Video: लड़के के अजीब सवालों पर ChatGPT ने दिया होश उड़ाने वाले जवाब! वीडियो वायरल

वीडियो देख क्या बोले लोग?

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, और दर्जनों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज की हैं. नेटिजन्स बाइक सवार को बेगुनाह बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि उसने जानबूझकर सांप पर बाइक नहीं चढ़ाई. ये भी देखें: Viral Video: आप भी देखकर चौंक जाएंगे! चेकिंग में कार की डिग्गी से क्या निकला?

यहां देखिए ‘कोबरा के इंतकाम’ का वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts