viral

Viral Video: छूते ही गुब्बारे की तरह फूल गई मछली, खतरनाक इतनी कि साइनाइड भी फेल

बेहद खतरनाक है ये मछलीImage Credit source: X/@TheeDarkCircle

दुनियाभर में मछलियों की हजारों प्रजातियां हैं, जिनमें से कुछ नदियों में रहती हैं तो कुछ समुद्र में. इनमें से कई मछलियां ऐसी हैं, जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं, जबकि कुछ ऐसी भी हैं, जो गहरे समुद्र में पाई जाती हैं और कभी-कभार ही देखने को मिलती हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ मछलियां जहरीली भी होती हैं? जी हां, समुद्र में पाई जाने वाली कुछ मछलियां इतनी खतरनाक और जहरीली होती हैं कि उनके आगे साइनाइड भी फेल हो जाए. उन्हीं में से एक है पफर फिश, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये मछली अपनी अनोखी खासियत की वजह से दुनियाभर में मशहूर है.

दरअसल, ये मछली ऐसी है कि उसे छूते ही वो गुब्बारे की तरह फूल जाती है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी के अंदर पत्थरों के पास दो छोटी-छोटी मछलियां आराम फरमा रही होती हैं, तभी एक शख्स उनमें से एक मछली को उठा लेता है, लेकिन जैसे ही वो उसे पानी से बाहर निकालता है, मछली एकदम गुब्बारे की तरह फूल जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि पफर फिश में टेट्रोडोटॉक्सिन होता है, जो साइनाइड से 1,200 गुना ज्यादा खतरनाक जहर है. अब आप समझ सकते हैं कि ये मछली कितनी खतरनाक है.

हजारों बार देखा जा चुका वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 12 सेकंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख 63 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने इसे बेहद खतरनाक बताया है तो कोई कह रहा है कि इस मछली को छूने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए.

इस मछली को छूना होता है रिस्की

पफर फिश का टॉक्सिन (टेट्रोडोटॉक्सिन) ज्यादातर अंदरूनी होता है, कुछ प्रजातियों में लिवर और स्किन जैसे अंगों में. अगर स्किन उभरी न हो या कांटे न चुभें तो नंगे हाथों से इसे छूना अक्सर सुरक्षित होता है, लेकिन यह रिस्की है. अगर कांटे चुभ जाएं तो टॉक्सिन इंजेक्ट कर सकते हैं. एक्सपर्ट आपको या मछली को नुकसान से बचाने के लिए ग्लव्स पहनने की सलाह देते हैं.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts