viral

Viral Video: स्टंट के चक्कर में बाल-बाल बची जान, चलती गाड़ी से हुआ भयानक हादसा; देखें वीडियो

स्टंट के चक्कर में चली जाती जानImage Credit source: X/@PRMundru

आजकल स्टंटबाजी से जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कोई बाइक पर खड़े होकर जानलेवा स्टंट करता नजर आता है तो कोई चार पहिया गाड़ी के ऊपर बैठकर. ऐसे में जब हादसा होता है तो या तो उनकी जान ही चली जाती है या बाल-बाल बच जाते हैं. ऐसे ही एक स्टंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी कि आखिर लोग जानबूझकर ऐसा खतरनाक स्टंट क्यों करते हैं. दरअसल, कुछ लड़के एक गाड़ी के ऊपर बैठकर स्वैग दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर जो हुआ, वो बहुत ही भयानक था.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी के ऊपर दो लड़के खड़े होकर डांस करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि तीसरा लड़का बैठा हुआ था. इसी बीच जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी में ब्रेक लगाया, ऊपर चढ़े लड़के खुद को बैलेंस नहीं कर पाए और धड़ाम से नीचे गिर गए. वो तो गनीमत रही कि सामने से जो ट्रक आ रहा था, उसके ड्राइवर ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगा दिया, वरना वो गंभीर रूप से घायल हो सकते थे. इस हादसे के बाद वीडियो शूट करने वाला भी घबरा जाता है और साथ ही अन्य लोग भी उन लड़कों की मदद के लिए वहां दौड़े-दौड़े चले आते हैं.

ट्रक ड्राइवर की समझदारी से बच गई जान

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @PRMundru नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘ट्रक ड्राइवर ने तुरंत प्रभाव से ब्रेक लगा दिया, वरना सारी गलती ट्रक ड्राइवर की होती. पता नहीं लोग उस ड्राइवर के साथ क्या क्या करते. हादसे बड़ा हो सकता था. एक वीडियो बनाने के लिए लोग जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं’.

महज 11 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 78 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘खुद तो जाएंगे ही, दूसरों को भी फंसाएंगे ये लोग’, तो एक अन्य यूजर ने भड़कते हुए लिखा है, ‘बहुत गलत काम किया है ट्रक ड्राइवर ने. भगवान तुम्हे कभी माफ नहीं करेगा ऐसे छपरियों को जीवनदान देने के लिए’.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts