International
oi-Sohit Kumar
Colombia
Plane
Crash
Reason:
महाराष्ट्र
के
दिग्गज
नेता
अजित
पवार
के
निधन
के
बाद
आज
पूरा
देश
गमगीन
है।
उनके
पैतृक
गांव
काटेवाड़ी
में
अंतिम
संस्कार
की
तैयारियां
की
जा
रही
हैं।
इस
शोक
के
बीच
सरहद
पार
कोलंबिया
से
आई
एक
और
विमान
हादसे
की
खबर
ने
पूरी
दुनिया
को
झकझोर
कर
रख
दिया
है।
कुछ
ही
घंटों
में
दो
बड़े
हवाई
हादसों
ने
वीआईपी
सुरक्षा
और
विमानों
की
तकनीकी
विश्वसनीयता
पर
गंभीर
सवाल
खड़े
कर
दिए
हैं।

रनवे
से
कितने
बजे
उड़ा
विमान?
कोलंबिया
की
सरकारी
एयरलाइन
‘सातेना’
के
बीचक्राफ्ट
1900
विमान
ने
बुधवार
सुबह
ठीक
11:42
बजे
वेनेजुएला
सीमा
पर
स्थित
कुकुटा
(Cucuta)
शहर
से
अपनी
उड़ान
भरी
थी।
यह
एक
छोटी
और
नियमित
उड़ान
थी,
जिसे
उत्तर-पूर्वी
हिस्से
के
दुर्गम
रास्तों
को
पार
कर
अपनी
मंजिल
की
ओर
बढ़ना
था।
विमान
में
कुल
कितने
लोग
सवार
थे?
विमान
में
कुल
15
लोग
सवार
थे,
जिनमें
सांसद
डायोजनीज
क्विंटरो
और
उनकी
टीम
के
सदस्य
एक
महत्वपूर्ण
राजनीतिक
दौरे
के
लिए
निकले
थे।
किसी
को
अंदाजा
नहीं
था
कि
सुबह
की
यह
सामान्य
सी
दिखने
वाली
शुरुआत
कुछ
ही
मिनटों
में
एक
अंतरराष्ट्रीय
त्रासदी
में
बदल
जाएगी।
कब
और
कहां
हुआ
विमान
हादसा?
इस
विमान
की
लैंडिंग
दोपहर
12:05
बजे
ओकाना
(Ocana)
शहर
में
होनी
थी,
लेकिन
यह
कभी
वहां
पहुंच
ही
नहीं
सका।
उड़ान
भरने
के
मात्र
12
मिनट
बाद,
यानी
सुबह
11:54
बजे
अचानक
एयर
ट्रैफिक
कंट्रोल
के
रडार
से
यह
विमान
गायब
हो
गया
और
पायलट
से
संपर्क
पूरी
तरह
टूट
गया।
किस
वजह
से
हुआ
विमान
हादसा?
पायलट
की
ओर
से
कोई
भी
‘डेंजर
सिग्नल’
नहीं
भेजा
गया
और
न
ही
विमान
का
इमरजेंसी
बीकन
एक्टिव
हुआ,
जिसने
इस
हादसे
को
और
रहस्यमयी
बना
दिया
है।
मंजिल
से
महज
चंद
मील
पहले
विमान
पहाड़ियों
के
बीच
समा
गया
और
देखते
ही
देखते
सांसद
समेत
15
जिंदगियां
खत्म
हो
गईं।
हादसे
का
अनसुलझा
सच
हादसे
के
कारणों
को
लेकर
अभी
भी
सस्पेंस
बरकरार
है,
क्योंकि
एयरलाइन
ने
स्पष्ट
किया
है
कि
विमान
का
इमरजेंसी
बीकन
सक्रिय
नहीं
हो
पाया
था।
जांच
अधिकारी
अब
इस
थ्योरी
पर
काम
कर
रहे
हैं
कि
क्या
अचानक
आई
तकनीकी
खराबी
या
घने
बादलों
के
बीच
पहाड़ियों
ने
पायलट
को
संभलने
का
मौका
नहीं
दिया।
जिस
कुरासिका
क्षेत्र
में
मलबा
मिला
है,
वह
न
केवल
अपनी
दुर्गम
भौगोलिक
बनावट
बल्कि
विद्रोही
समूहों
(ELN
और
FARC)
की
सक्रियता
के
लिए
भी
बदनाम
है।
इस
‘ब्लैक
ज़ोन’
में
कोका
की
अवैध
खेती
और
खराब
मौसम
ने
जांच
टीमों
के
सामने
हादसे
की
असली
वजह
तलाशने
की
बड़ी
चुनौती
खड़ी
कर
दी
है।

उत्तर प्रदेश की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की अजीत पवार के साथ विमान दुर्घटना में मौत हो गई।

Ajit Pawar प्लेन क्रैश का ऐसा सच, जो सुन चौंक जाएंगे, विमान पहले भी हुआ हादसे का शिकार, हर डिटेल डराने वाली

Ajit Pawar Plane Crash Reason: अजित पवार का प्लेन कैसे हुआ क्रैश? लैंडिंग के वक्त क्या चूक हुई? सभी 5 की मौत

Ajit Pawar Plane Crash: कौन हैं ये Maharaj-ज्योतिषी, पहले ही की थी क्रैश की भविष्यवाणी? आगे भी मौतें?

Ajit Pawar Demise: कौन हैं राणाजगजीतसिंह जिन्हें अजित पवार ने किया आखिरी कॉल? लैंडिंग के बाद होनी थी और बात

Ajit Pawar plane crash: कौन थे कैप्टन सुमित और शांभवी पाठक? जो उड़ा रहे थे अजित पवार का बदकिस्मत विमान

Ajit Pawar Plane Crash से पहले क्यों नहीं भेजा गया SOS, ATC से क्या हुई आखिरी बातचीत? हादसे पर उठ रहे कई सवाल

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार BJP छोड़ने की सोच रहे थे? ममता बनर्जी का किस ‘गड़बड़ी’ पर इशारा?

Ajit Pawar Last Post : प्लेन क्रैश से कुछ मिनट पहले क्या लिखा था अजित पवार ने? आखिरी पोस्ट बना चर्चा का विषय

Ajit Pawar Jet Crash: लैंडिंग के दौरान क्या हुआ, कैसे टूटा संपर्क? उड्डयन मंत्रालय ने 10 प्वाइंट में बताया

Uttarakhand Weather मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, फरवरी तक जारी रह सकता है बर्फबारी का दौर जानिए कहां और कब

Rajasthan News Today: राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मसार, महिला की लातों से पिटाई लेकिन लोग बने रहे दर्शक

Ajit Pawar Demise: 70,000 करोड़ का वो राज जो साथ ले गए अजित दादा! क्या था सिंचाई घोटाले जिससे जुड़ा उनका नाम

Aaj Ka Meen Rashifal: किसी नए रिश्ते की शुरुआत होगी, पढ़ें आज का मीन राशिफल

Vishnu Tiwari: जेल की दीवारें खा गई जवानी, मजदूरी करने को मजबूर विष्णु ने क्यों उठाए New UGC Act पर सवाल?

























