viral

Viral: कला समझने के लिए डिग्री नहीं दिल चाहिए, वीडियो देख लोग बोले- जिम्मेदारियों के बीच छिपा कलाकार?

AC टेक्निनिशयन निकला आर्ट लवर Image Credit source: Instagram/vitalartss

घर की दीवारों पर लगी हाथ से बनाई गई पेंटिंग्स अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं. जब कोई मेहमान उन्हें देखकर तारीफ करता है तो कलाकार को अलग ही खुशी मिलती है. लेकिन कई बार कुछ तारीफें इसलिए भी खास बन जाती हैं क्योंकि वे बिल्कुल Unexpected लोगों की तरफ से आती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला आर्टिस्ट की पेंटिंग्स की तारीफ करने वाले लोग कोई Art Expert नहीं, बल्कि एसी ठीक करने आए टेक्निशियन थे. यही बात इस वीडियो को बेहद दिलचस्प और भावुक बना देती है.

इस वीडियो को महक विट्ठल नाम की एक आर्टिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ये लोग सिर्फ उनका एसी ठीक करने नहीं आए थे, बल्कि अपने सच्चे और दिल से दिए गए रिएक्शन से उनका पूरा दिन बना गए. महक ने बताया कि जिस तरह उन टेक्निशियनों ने उनकी बनाई हुई पेंटिंग्स को गौर से देखा और उनमें दिलचस्पी दिखाई, वह उनके लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं था.

बदल गए हावभाव

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेक्निशियन कमरे में लगी हर पेंटिंग को बड़े ध्यान से देख रहे हैं. वे किसी जल्दी में नहीं दिखते, बल्कि हर तस्वीर के सामने रुककर उसकी बारीकियों को समझने की कोशिश करते हैं. उनके चेहरे के हावभाव यह बता रहे थे कि वे सचमुच उन कलाकृतियों से प्रभावित थे. ऐसा लग रहा था मानो किसी आर्ट गैलरी में खड़े होकर लोग कलाकार की मेहनत को महसूस कर रहे हों.

सबसे खास बात यह रही कि उन लोगों की प्रतिक्रियाएं बनावटी नहीं लग रही थीं. अक्सर सोशल मीडिया पर लोग औपचारिकता में तारीफ कर देते हैं, लेकिन यहां टेक्निशियन की उत्सुकता बिल्कुल स्वाभाविक दिखाई दी. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग भी इससे भावुक हो गए. लोगों को यह बात बहुत पसंद आई कि कला सिर्फ कलाकारों या जानकार लोगों तक सीमित नहीं होती, बल्कि आम इंसान भी उसे महसूस कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तेज स्पीड में साइकिल पर जानलेवा करतब, चलती सड़क के बीच से खतरनाक अंदाज में निकला बंदा

इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि शायद उन टेक्निशियनों के भीतर भी कभी कोई कलाकार रहा होगा, लेकिन जिम्मेदारियों और जिंदगी की भागदौड़ ने उनके शौक को पीछे छोड़ दिया. कुछ लोगों ने कहा कि कला की समझ किसी डिग्री या पेशे की मोहताज नहीं होती. इंसान अगर दिल से किसी चीज को महसूस करे तो वह उसकी खूबसूरती को आसानी से समझ सकता है.

यहां देखिए वीडियो

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts