viral

OMG! वेस्टर्न टॉयलेट के इन 2 बटनों का राज जानकर चौंक जाएंगे, समझ गए तो बच जाएंगे आपके पैसे

क्या होता है दोनों फ्लश का काम Image Credit source: Getty Images

टॉयलेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. दिन की शुरुआत से लेकर रात को सोने तक लगभग हर इंसान टॉयलेट का इस्तेमाल करता है. समय के साथ टॉयलेट के डिजाइन और सुविधाओं में भी काफी बदलाव आया है. पहले अपने इंडियन टॉयलेट अधिक देखने को मिलते थे, लेकिन अब वेस्टर्न टॉयलेट तेजी से पॉपुलर हो चुके हैं.

विशेष रूप से बुजुर्गों, घुटनों के दर्द से परेशान लोगों और उन व्यक्तियों के लिए जिन्हें बैठने-उठने में कठिनाई होती है, वेस्टर्न टॉयलेट काफी convenient साबित होते हैं. हालांकि, बहुत से लोग इन टॉयलेट्स की कुछ खास बातों के बारे में नहीं जानते हैं. इन्हीं में से एक है फ्लश टैंक पर दिए गए दो अलग-अलग बटन.

क्या होता है इन दोनों बटन का काम

आपने अक्सर देखा होगा कि वेस्टर्न टॉयलेट के फ्लश टैंक पर एक बड़ा और एक छोटा बटन लगा होता है. अधिकांश लोग इन दोनों बटनों का उपयोग बिना उनके मकसद को समझे करते हैं. कुछ लोग तो दोनों बटन एक साथ दबा देते हैं, जबकि वास्तव में इनका अलग-अलग उपयोग तय किया गया है. यदि इनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो हर दिन बड़ी मात्रा में पानी बचाया जा सकता है.

मॉर्डन वेस्टर्न टॉयलेट में मौजूद इस तकनीक को ‘ड्यूल फ्लश सिस्टम’ कहा जाता है. यह सिस्टम पानी की खपत को कंट्रोल करने और जरूरत के अनुसार फ्लशिंग की सुविधा देने के लिए बनाया गया है. इसके तहत फ्लश टैंक में दो बटन लगाए जाते हैं, जो अलग-अलग मात्रा में पानी छोड़ते हैं.

छोटा बटन कम पानी वाले फ्लश के लिए होता है. इसे दबाने पर आमतौर पर लगभग 3 से 4.5 लीटर पानी का उपयोग होता है. यह फ्लश मुख्य रूप से लिक्विड वेस्ट को साफ करने के लिए बनाया गया है. क्योंकि इसमें कम पानी खर्च होता है, इसलिए यह पानी बचाने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है. इसके साथ ही, कम पानी के उपयोग से सिस्टम पर एक्सट्रा प्रेशर भी नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: गाय-भैंस तो ठीक, पर ये क्या खा रहा है बंदा? वायरल वीडियो देख चकरा जाएगा सिर!

दूसरी ओर, बड़ा बटन अधिक मात्रा में पानी छोड़ता है. इसे दबाने पर लगभग 6 लीटर पानी फ्लशिंग के लिए इस्तेमाल होता है. ये फ्लश ड्राई वेस्ट को साफ करने के लिए परफेक्ट माना जाता है. ज्यादा पानी के प्रेशर के कारण कमोड की सफाई बेहतर ढंग से हो जाती है और गंदगी पूरी तरह निकल जाती है. ड्यूल फ्लश सिस्टम का मोटिव यही रहता है कि जरूरत के मुताबिक सही मात्रा में पानी का उपयोग किया जाए. इससे न केवल पानी की बचत होती है, बल्कि environmental protection में भी मदद मिलती है. आज जब कई क्षेत्रों में पानी की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है, तब इस तरह की तकनीकें काफी महत्वपूर्ण साबित होती हैं.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts