लव मैरिज के बाद कच्चा मकान दिखाती लड़कीImage Credit source: X/@RealNainaSingh
इंटरनेट पर इस वक्त एक लड़की का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. रील्स और मीम्स के इस दौर में जहां लोग अक्सर अपनी चमक-धमक वाली लाइफ दिखाते हैं, वहीं इस लड़की का अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर किया दावा सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है. वायरल वीडियो में लड़की ने जिस अंदाज में अपनी बात रखी है, उसने नेटिजन्स को दो गुटों में बांट दिया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक ऐसे कमरे में खड़ी है, जिसकी दीवारें तो ईंटों की हैं, लेकिन छत कच्ची लकड़ियों की नजर आ रही है. वीडियो की शुरुआत ही इस लाइन से होती है, ये होती है भागकर शादी करने की सजा.
इसके बाद लड़की कमरे का हाल दिखाते हुए कहती है, भागकर शादी की है तो भुगतना तो पड़ेगा ना. इसी बीच कैमरे के पीछे से वीडियो बना रहा है पति छत की तरफ इशारा करके कहता है कि यह कभी भी गिर सकती है. इस पर लड़की मायूस होकर जवाब देती है, अब रिस्क लिया है तो क्या कर सकते हैं, घर भी नहीं जा सकते. वो मारकर भगा देंगे. यह भी पढ़ें: इस भारतीय लड़की के ‘तौलिया डांस’ ने इंटरनेट पर काटा बवाल, विदेश से सामने आया हैरान करने वाला VIDEO
सच या सिर्फ रील्स का चक्कर? छिड़ी बहस
यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @RealNainaSingh हैंडल से शेयर कर यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है, भागकर शादी करने के मजे. देखते ही देखते इस वीडियो को लगभग 6 लाख लोग देख चुके हैं, और कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आ गई है. एक यूजर ने लिखा, प्यार की खातिर सब सहना ही पड़ता है. दूसरे ने लिखा, अगर यह सच है तो अपने मां-बाप के बारे में सोचकर देखो कि उन पर क्या बीती होगी. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये रीलबाज है, कोई इनके बहकावे में न आएं. ये सबको बेवकूफ बना रहे हैं. यह भी पढ़ें: 79 का दूल्हा, ढूंढ रहा है जवान दुल्हन! बदले में मिलेगा 50 कमरों का महल, करोड़ों की दौलत, पर माननी होगी ये शर्त
यहां देखिए वीडियो
भाग कर शादी करने के मजे 😂 pic.twitter.com/fjXfKId1GE
— Naina Singh 🌸 (@RealNainaSingh) June 8, 2026
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.


























