viral

बिरयानी, बहस और चेतावनी…मुंबई पुलिस ने अपने हिसाब से कसा ऐसा तंज, पोस्ट हुआ वायरल

वायरल बिरयानी विवाद पर मुंबई पुलिस का तंजImage Credit source: Social Media

कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो से जुड़े 370 रुपये वाली बिरयानी वाले मुद्दे ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. इस मामले पर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच मुंबई पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल हैंडल के जरिए एक ऐसा मैसेज दिया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हालांकि इस पोस्ट के जरिए मुंबई पुलिस ने लोगों के बीच पॉजिटिविटी फैलाने की कोशिश की है, यही कारण है कि लोगों को उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी पसंद आ रहा है.

मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटिव शेयर किया, जिसमें सफेद रंग की बैकग्राउड पर बड़े अक्षरों में ₹370 लिखा हुआ था. इस डिजाइन की खास बात यह थी कि 0 की जगह बिरयानी की एक प्लेट दिखाई गई थी. तस्वीर पर लिखा संदेश लोगों को तुरंत सोचने पर मजबूर कर देता है. पोस्ट में लिखा 370 रुपये में आपको एक प्लेट बिरयानी मिल सकती है, लेकिन हमारे लॉक-अप में खाना मुफ्त मिलता है और वहां ठहरने का समय भी ज्यादा होता है. इसके साथ #BiryaniIsNotConsent हैशटैग का इस्तेमाल किया गया.

क्या था उस क्रिएटिव का मतलब?

इस पोस्ट के साथ मुंबई पुलिस ने केवल तीन शब्दों का कैप्शन लिखा कि यह आपकी पसंद है. हालांकि कैप्शन छोटा था, लेकिन इसका मैसेज काफी क्लियर था. पुलिस ने किसी व्यक्ति का नाम लिए बिना उस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई, जिसने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर व्यापक बहस छेड़ दी थी.

दरअसल, यह पूरा मामला प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप शो के वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है. वीडियो में दर्शकों के बीच बैठे एक बंदे ने 370 रुपये की बिरयानी खरीदने और उसको लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था. ये कमेंट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. बड़ी संख्या में लोगों ने इस सोच की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का खर्च या उपहार किसी व्यक्ति की सहमति का ऑपशन नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: टिकट नहीं था, बहाने थे कई! रेलवे की खामियां गिनाकर बचना चाहता था यात्री, TTE ने सिखाया सबक

यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस ने किसी सामाजिक मुद्दे पर अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक किया हो. इससे पहले भी सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और अन्य जरूरी टॉपिक पर उनकी कई पोस्ट चर्चा का विषय बन चुकी हैं.

यहां देखिए पोस्ट

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts