ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट ने शेयर किया कोलकाता का असहज करने वाला अनुभवImage Credit source: Instagram/@marcoroams
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. वायरल क्लिप में कुछ भारतीय युवक एक ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट (Australian Tourist) मार्को के साथ काफी असहज करने वाली हरकत करते नजर आ रहे हैं. इस घटना ने नेटिजन्स को दो गुटों में बांट दिया है. जहां एक तरफ लोग युवक की हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक बंदे की गलती के लिए पूरे देश को दोष देना ठीक नहीं है.
मार्को ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @marcoroams पर शेयर किया है. उनके मुताबिक, यह वीडियो कोलकाता का है. वायरल क्लिप में दिख रहा है कि मार्को एक कच्चे रास्ते पर पैदल चल रहे हैं, तभी वहां रिक्शे पर बैठा एक युवक उनसे अपने गाल पर Kiss की मांग करने लगता है. वीडियो में आप देखेंगे कि लड़का मार्को का हाथ पकड़कर अपना गाल आगे बढ़ा देता है, और कहता है- एक ठो Kiss.
मना करने पर भी की जिद
युवक की इस अजीब डिमांड से मार्को काफी असहज हो जाते हैं, और मना करते हुए कहते हैं, आपको Kiss करूं? नहीं…माफ कीजिए मैं Gay नहीं हूं. लेकिन मना करने के बाद भी लड़का नहीं मानता और जिद पर अड़ा रहता है. वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटक को जाने से रोकने के लिए लड़के ने उसका हाथ भी पकड़ लिया. यह भी पढ़ें: साड़ी में मूनवॉक! देसी महिला ने किया गजब का डांस, लोग बोले- MJ होते तो फैन हो जाते
जैसे-तैसे मार्को वहां से पीछा छुड़ाकर निकलते हैं, और कैमरे पर अपनी बात रखते हुए गुस्से में कहते हैं, वाह! उम्र में मुझसे छोटे लड़के मेरा यौन उत्पीड़न कर रहे हैं. वीडियो के ऊपर उन्होंने टेक्स्ट में लिखा है, भारतीय लड़के हमेशा क्यों चाहते हैं कि मैं उन्हें Kiss करूं? वहीं, कैप्शन में लिखा है, काश भारत की लड़कियां भी इतनी बेबाक होतीं. यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने देसी खाने का उड़ाया मजाक, पब्लिक बोली- ‘ओवरएक्टिंग के पैसे काटो!’
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. बहुत से भारतीयों ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है और विदेशी पर्यटक से माफी मांगते हुए कहा कि हर भारतीय ऐसा नहीं होता. दूसरी ओर कुछ लोगों ने पर्यटक के कैप्शन पर आपत्ति जताई. एक यूजर ने कमेंट किया, विदेशी जानबूझकर व्यूज और कंटेंट के लिए ऐसे इलाकों में जाते हैं, और फिर पूरे देश को बदनाम करने वाले कैप्शन लिखते हैं. यह भी पढ़ें: ‘अरे भाई ये क्या हो गया?’ लद्दाख घूम रहे थे बाइकर्स, फोन में दिखने लगा चीन का टाइम! वीडियो वायरल
यहां देखिए वीडियो



























