इंटरनेट पर दिल जीत रहा यह इमोशनल वीडियोImage Credit source: Instagram/@mansiinsights
Emotional Viral Video: दुबई (Dubai) में रहने वाली एक भारतीय CEO मानसी पंचाल (Mansi Panchal) का एक बेहद इमोशनल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक पिता अपनी बेटी की चमचमाती G-Wagon में पहली राइड ले रहे हैं. यह सिर्फ एक लग्जरी कार की सवारी नहीं थी, बल्कि एक पिता के भरोसे और बेटी की कड़ी मेहनत की जीत का सफर था.
1 लाख से करोड़ों की G-Wagon तक का सफर
मानसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास मोमेंट को शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा. उन्होंने बताया कि जब वह 5 साल पहले अपना करियर बनाने दुबई जा रही थीं, तब उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट के तौर पर 1 लाख रुपए दिए थे. आज 5 साल बाद उन्होंने अपनी कामयाबी की बदौलत करोड़ों की जी-वैगन खरीदी और उसकी पहली राइड अपने पापा को दी.
लोग बोले-पापा को आप पर नाज है
उन्होंने आगे कहा, यह पल सिर्फ मेरी आर्थिक सफलता का नहीं है, बल्कि उस सपने के सच होने का है जिसकी नींव मेरे पिता के विश्वास ने रखी थी. मानसी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. लोग इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और मानसी की इस कामयाबी की तारीफ कर रहे हैं.यह भी पढ़ें: मशरूम जैसी 5 आंखें, हाथी जैसी सूंड! 50 करोड़ साल पहले जब समंदर में राज करता था ये अनोखा जीव
एक यूजर ने लिखा, मानसी…तुम्हें और पावर मिले, तुमने कमाल कर दिया. दूसरे ने कमेंट किया, यह वाकई इंस्पायरिग है, हर बच्चे का यही सपना होना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, पिता की आंखों में साफ दिख रहा है कि उन्हें अपनी बेटी पर कितना गर्व है. यह भी पढ़ें:डिग्री धरी की धरी रह गई! इस गन्ने का जूस वाले भैया के देसी दिमाग के फैन हुए बिजनेसमैन, जानिए क्यों?
यहां देखिए वीडियो, बेटी की कामयाबी देख छलक पड़े पिता के आंसू



























