Crime

पटना में प्रेम प्रसंग में धांय-धांय, प्रेमी ने युवक को मारी 5 गोली; प्रेमिका को भी नहीं बख्शा, Bihar Hindi News

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दानापुर, पटना
share

पटना से सटे दानापुर में एक प्रेमी की सनक ने खूनी रंग ले लिया। लव अफेयर में विवाद के बाद इस प्रेमी ने एक युवक को 5 गोलियां मार दी। इतना ही नहीं प्रेमिक को भी गोली मार दी गई है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को दबोच लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है। 

love affair

love affair

बिहार की राजधानी पटना से सटा दानापुर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा है। यहां एक प्रेमी ने लव अफेयर में झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल यहां रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में रविवार की देर रात प्रेमी-प्रेमिका और एक सिरफिरे युवक के बीच हुए विवाद ने खूनी रंग ले लिया। आपसी विवाद के बाद प्रेमी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमिका और सिरफिरा विनायक सिंह जख्मी हो गए। विनायक को पांच जबकि युवती को एक गोली लगी है। विजय नगर निवासी राहुल का प्रेम प्रसंग कंकड़बाग की एक युवती से चल रहा है। जबकि बोरिंग रोड निवासी विनायक की नजदीकी उसकी सहेली से है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात युवती अपने प्रेमी राहुल से मिलने विजय नगर गई थी।

इसकी जानकारी मिलने पर विनायक सिंह भी वहां पहुंच गया। इसी दौरान राहुल और विनायक के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर राहुल ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से विनायक सिंह और युवती जख्मी हो गए। उधर फायरिंग की आवाज सुन लोगों में दहशत फैल गई। बाद में लोगों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए जख्मी विनायक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। इस पूरे मामले में पुलिस ने राहुल कुमार को दबोच लिया है। हालांकि, जिस हथियार से गोली चलाई गई थी पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस मंगलवार को घटना का विस्तृत तौर से खुलासा करेगी।

दोनों जख्मी खतरे से बाहर

बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल जबकि युवती को दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दानापुर एसडीपीओ वन अजीत कुमार ने बताया कि घायलों का बयान लिया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कैसे घटी? पुलिस गोली चलाने वाले राहुल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से अपनी पड़ताल कर रही है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts