Crime

शांति से खत्म हो रही हूं…फुफेरे भाई की धमकी से तंग आकर नीट छात्रा ने की खुदकुशी, Uttar-pradesh Hindi News

कानपुर में फुफेरे भाई की धमकी और यातनाओं से तंग आकर नीट छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके परिजन अच्छे से रहें। वह पूरे परिवार से बहुत प्यार करती थी। वह अब शांति से खत्म हो रही है। उधर, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

UP News: यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां फुफेरे भाई की आए दिन फोन कर दोस्त बनने की धमकी और यातनाओं से तंग आकर नीट छात्रा ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मम्मी-पापा आप लोग अच्छे से रहिएगा। मैं पूरे परिवार से बहुत प्यार करती हूं। भाई-बहन तुम भी अपना ख्याल रखना। मैं अब शांति से खत्म हो रही हूं।’ वहीं, कमरे से बहन के काफी देर तक न निकलने पर भाई ने जब अंदर झांककर देखा तो उसका शव फंदे से झूल रहा था। छात्रा को फंदे पर लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और शव फंदे से उतारा। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।

यह घटना श्याम नगर के गंगा नगर का है। जहां मूल रूप से चंदौली जिले के धानपुर क्षेत्र के सकरारी गांव के रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह का परिवार एक मकान में किराए पर रहता। है। नरेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी नीलम, बेटा अभिषेक सिंह और दो बेटियों में एक खुशी है। जबकि दूसरी 17 वर्षीय खुशबू सिंह थी। खुशबू नीट की तैयारी कर रही थी। भाई अभिषेक ने बताया कि बुधवार सुबह मां पूजा कर रही थीं। इस बीच बहन खुशबू नहाकर अपने कमरे में चली गई। करीब एक घंटे तक कमरे में कोई हलचल न होने पर उसे आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद किसी तरह कमरे में झांककर देखा तो खुशबू का शव फंदे से लटक रहा था। भाई की चीख-पुकार सुन परिवार में कोहराम मच गया। बेटी को फंदे पर लटकते देख मां नीलम बदहवास हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने किसी को दोषी तो नहीं ठहराया है, लेकिन परिजनों के तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फुफेरा भाई दोस्त बनने का बना रहा था दबाव

अभिषेक का आरोप है कि गुजरात में रहने वाला बुआ का लड़का बहन खुशबू को फोन कर जबरन बात करने का दबाव बनाने के साथ टार्चर कर रहा था। साथ ही दोस्त बनने का दबाव बना रहा था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। यहां तक कि बुआ से शिकायत की तो उसकी हरकतें और ज्यादा बढ़ गईं। नंबर ब्लॉक करने पर पिछले तीन महीनों से अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहा था, जिससे बहन बहुत परेशान थी। पिछले साल फूफा की मौत के बाद से वह और ज्यादा बेलगाम हो गया था। फूफा ने जहर खाकर जान दी थी। आरोप है कि उसकी इन्हीं हरकतों से आजिज होकर बहन ने सुसाइड किया है।

सोशल मीडिया पर अपलोड की थी फोटो

परिजनों का आरोप है कि फुफेरे भाई ने एक बार सोशल मीडिया में बेटी की फोटो अपलोड कर उसे दोस्त बता दिया था। जानकारी के बाद उसे जमकर फटकारा और रिश्तों की दुहाई देकर किसी तरह फोटो डिलीट करवाई गई थी।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts