Crime

रक्षाबंधन पर शादीशुदा बहन को प्रेमी की बाहों में देख आगबबूला हुआ भाई, फिर दोनों ने कर दिया ऐसा कांड, Rajasthan Hindi News

राजस्थान में रक्षाबंधन पर मायके आई एक विवाहिता अपने प्रेमी संग उसके घर में मस्ती कर रही थी, तभी वहां महिला के भाई ने दोनों को आपत्तिनजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद उन दोनों ने मिलकर महिला के प्रेमी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।  

राजस्थान के नागौर जिले में एक शादीशुदा महिला और उसके भाई ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला और मृतक के बीच अवैध संबंध का शक है। आरोपियों की पहचान मोनिका (30) और उसके भाई श्रवणराम मेघवाल (25) के तौर पर हुई है। पुलिस शुरुआत में इसे ब्लाइंड मर्डर का मामला मान रही थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज होने के महज 12 घंटे के अंदर ही भाई-बहन की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक शेराराम अपने खेत में बने घर में रहता था। पुलिस को 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन के दिन उसी घर में से उसका शव मिला था। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करीब 8 बजे खेत वाले घर से बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर शेराराम का शव पड़ा था। कमरे का दरवाजा तो अंदर से बंद था, लेकिन खिड़की खुली हुई थी।

प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस को मृतक के प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि शेराराम पिछले करीब छह साल से खेत में बने घर में अकेला रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

पुलिस को अवैध संबंध का शक

पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी सबूत मोनिका और श्रवणराम की संभावित भूमिका की ओर इशारा करने लगे। पुलिस को शक है कि मोनिका के साथ शेराराम के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर से था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई।

महिला ने प्रेमी संग बैठकर पी शराब

पुलिस के अनुसार, शेराराम की हत्या से एक दिन पहले 27 अगस्त को ही महिला को उसका भाई गांव लाया था। ऐसा आरोप है कि मोनिका, शेराराम से मिलने उसके खेत पर बने घर में गई थी। वहां उन दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद मोनिका का भाई वहां पहुंच गया और उसने श्रवणराम को मोनिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

रस्सी से बांधकर पीटा

पुलिस का दावा है कि वह दृश्य देख श्रवणराम गुस्से में आ गया और अपनी बहन के साथ मिलकर उसने शेराराम के पैरों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर लात-घूंसों और लकड़ी की लाठी से उसे पीटा गया। इस पिटाई से उसे जानलेवा चोटें आईं।

पति के खिलाफ भी दर्ज कराया था केस

पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने बताया कि टेक्निकल एनालिसिस, मुखबिरों और स्थानीय लोगों से बातचीत और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि मोनिका ने इससे पहले अपने पति के खिलाफ थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts