viral

जिम और डाइट को भूल जाइए! जापान की इस 4 मिनट की ट्रिक ने हिलाया इंटरनेट; ये वीडियो देखा क्या?

वायरल जापानी वर्कआउट की सच्चाई जान लीजिए
Image Credit source: X/@junssi1982

ये इंटरनेट की ‘दुनिया’ भी बड़ी अद्भुत है. यहां कब क्या वायरल हो जाए, कुछ पता नहीं चलता. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जापानी वर्कआउट वीडियो ने धूम मचा रखी है. दावा किया जा रहा है कि बस 4 मिनट रोजाना ऐसा करके आप अपना वजन घटा सकते हैं. अगर आपको भी जिम जाने से आलस आता है, तो आइए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो का सच क्या है.

क्या है यह 4 मिनट वाला जापानी वर्कआउट?

X (पहले ट्विटर) पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो में कहा जा रहा है कि भारी-भरकम डम्बल उठाने या घंटों जिम में पसीना बहाने की कोई जरूरत नहीं है. इस आसान सी जापानी तकनीक को आप घर पर बिना किसी सामान के आराम से कर सकते हैं.

क्या सिर्फ 7 दिन में 5 किलो वजन कम हो सकता है?

वीडियो में दावा किया गया है कि इसे लगातार 7 दिन करने से 5 किलो वजन कम हो जाएगा. लेकिन फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतने कम समय में 5 किलो फैट घटाना वैज्ञानिक रूप से मुमकिन नहीं है, यह सिर्फ एक वायरल दावा है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस बहाने लोग कम से कम 4 मिनट के लिए ही सही, कुछ एक्टिविटी तो कर रहे हैं.

लोगों का क्या कहना है?

इस वीडियो पर यूजर्स के बड़े मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि भाई जिम जाने से तो अच्छा है कि 4 मिनट घर पर ही हाथ-पैर चला लिए जाएं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि आजकल के गाने भी इससे लंबे होते हैं, तो ट्राई करने में क्या हर्ज है. वहीं, समझदार लोग यह भी कह रहे हैं कि चमत्कारों के चक्कर में मत पड़िए, क्योंकि फिट रहने के लिए लंबे समय तक मेहनत करनी ही पड़ती है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts