नए ट्रेंड के दीवाने हुए नेता
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s यानी 1980 के दशक वाला ट्रेंड खूब चल रहा है. इसमें लोग AI की मदद से अपनी आज की तस्वीरों को पुराने जमाने के अंदाज में बदल रहे हैं. तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग और कैमरा इफेक्ट डालकर ऐसा लुक दिया जा रहा है, जैसे फोटो कई दशक पुरानी हो. मजे की बात तो ये है कि इस ट्रेंड का हिस्सा केवल Gen-z नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता भी शामिल हो गए हैं. इसी से जुड़ी कुछ तस्वीर और वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रही है.
पीयूष गोयल की तस्वीर भी इसी ट्रेंड का हिस्सा है. इसमें वह ग्रे कलर का सूट और सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. आंखों पर एविएटर सनग्लासेस हैं और पूरा लुक काफी स्टाइलिश दिख रहा है. तस्वीर को ऐसा टच दिया गया है कि पहली नजर में यह किसी पुराने स्टूडियो फोटो जैसी लगती है. इसमें हल्का भूरा रंग, फिल्म की तरह दानेदार इफेक्ट और थोड़ा फीका लुक दिया गया है, जो इसे पूरी तरह 80s वाला फील देता है.
Vibing to the 80s trend 😎 pic.twitter.com/nvzhrMDg1T
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 8, 2026
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेंड में सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं, बल्कि कई बड़े नेता भी शामिल हो गए हैं. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इसी तरह की AI से बनी तस्वीर शेयर की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिर हर कोई 80 के दशक वाली यादों में क्यों लौट रहा है और अब वह भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनने के लिए मजबूर हैं.
Why is everyone going back to the 80s vibes? I’m also forced to 80s nostalgia ! pic.twitter.com/iJIg8JmZOz
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 9, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी अपना रेट्रो लुक शेयर किया और लिखा कि जिस ट्रेंड में पुरानी यादों का तड़का लगा हो, उसमें शामिल होने में देर कैसी. सोशल मीडिया पर नेताओं का इस तरह के ट्रेंड में शामिल होना दिखाता है कि अब सोशल मीडिया पर सिर्फ गंभीर राजनीतिक बातें ही नहीं होतीं. नेता भी समय-समय पर ऐसे मजेदार और वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनकर लोगों से जुड़ने की कोशिश करते हैं.
Getting to any trend which has nostalgia attached to it 😁
Back to the 80s eh! pic.twitter.com/5pxFPHYscU
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 9, 2026



















