जमुई के मड़वा पहाड़ क्षेत्र में लड़की से हुई थी छेड़छाड़
युवकों ने लड़की के साथी के साथ की थी मारपीट
घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जागी पुलिस
अब शेयर करने वाले सोशल मीडिया हैंडल पर केस दर्ज
बिहार के जमुई में जमुई-लखीसराय मार्ग स्थित मड़वा पहाड़ क्षेत्र में दो नाबालिग छात्रों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से ज्यादा उन लोगों के पीछे पड़ गई है, जिन्होंने इस घटना का वीडियो शेयर कर मामले को उजागर किया था।
120 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस
जी हां, मामले में बिहार पुलिस ने 120 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने से नाबालिगों की पहचान उजागर हो गई, जो कानून का उल्लंघन है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वालों की पहचान की जा रही है।

















