viral

‘मायानगरी अब पहले जैसी नहीं रही…’ दुबई से लौटी लड़की का दर्द देख हर नौकरीपेशा बोला- ‘सच कह रही हो बहन!’

मुंबई की महंगाई पर वायरल लड़की का तीखा तंज
Image Credit source: Instagram/@mumbaikar_inblingydubai

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस शहर में आप पैदा हुए, पले-बढ़े, अचानक वही शहर आपको पराया और महंगा लगने लगे? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह फैल रहा है. मुंबई की रहने वाली फराह जब 15 दिन की छुट्टी बिताकर वापस दुबई लौटीं, तो उन्होंने जो खुलासे किए, उसने हर नौकरीपेशा इंसान की आंखें खोल दी हैं. फराह का कहना है कि मायानगरी अब पहले जैसी नहीं रही, यहां बाहर कदम रखते ही जेब खाली होना तय है. आइए जानते हैं आखिर क्यों इस लड़की ने दुबई की चमक-धमक को मुंबई के मुकाबले बेहतर बताया है.

Mumbai vs Dubai; ट्रैफिक और शांति का फर्क

बाहर से देखने पर मुंबई और दुबई दोनों ही चमचमाती गगनचुंबी इमारतों और तेज रफ्तार जिंदगी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन फराह के मुताबिक, दोनों शहरों के मिजाज में जमीन-आसमान का अंतर है. जहां दुबई में गाड़ियां अनुशासित तरीके से चलती हैं और सड़कों पर एक सुकून भरी खामोशी मिलती है. वहीं मुंबई में एक ही रेड लाइट पर दर्जनों गाड़ियां निकलने को बेताब रहती हैं और कानों में चौबीसों घंटे हॉर्न का शोर गूंजता रहता है.

‘अब सस्ता नहीं रहा मुंबई’

फराह का सबसे बड़ा तंज मुंबई की बढ़ती महंगाई पर था. हालांकि उनके पास मुंबई में अपना खुद का घर है, इसलिए उन्हें किराए की चिंता नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद रोजमर्रा के खर्च बेकाबू हो चुके हैं. उनका साफ कहना है कि आज के समय में मुंबई में परिवार या दोस्तों के साथ बाहर निकलना यानी सीधे 5 से 6 हजार रुपए पानी की तरह बहाना है.

कमाई धीमी, सैलरी कछुए की चाल

आज के नौकरीपेशा लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि पैसे बचाएं कहां? फराह ने सभी को एक बहुत पते की सलाह दी है. उनका मानना है कि अगर आप दुबई में अच्छा पैकेज पा रहे हैं, तो वहीं जड़े जमाए रखिए. भारत के आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में खर्चे तो आसमान छू रहे हैं, लेकिन आज भी ज्यादातर लोगों की सैलरी कछुए की चाल ही चल रही है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts