viral

‘मौत’ से खेल गया यह शख्स, किंग कोबरा को यूं किया Kiss; वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह!

किंग कोबरा के साथ खतरनाक स्टंट वीडियो वायरलImage Credit source: Instagram/@rimbapetualang_real

अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इंडोनेशिया के जाने माने रेप्टाइल एक्सपर्ट रिम्बा पेटुआलांग (Rimba Petualang) ने एक बार फिर अपनी खतरनाक हरकतों से सनसनी फैला दी है. इस बार उन्होंने जो किया है, उस पर यकीन करना बेहद मुश्किल है.

रिम्बा पेटुआलांग का खतरनाक किंग कोबरा स्टंट

वायरल हो रही क्लिप में इंडोनेशिया के फेमस एनिमल ट्रेनर रिम्बा पेटुआलांग एक विशालकाय किंग कोबरा के साथ खतरनाक खेल खेलते नजर आ रहे हैं. उनके इस लाइव शो को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह शख्स मौत के मुंह में हाथ डालने से भी नहीं डर रहा है.

फन के ठीक नीचे लेटा शख्स, लोगों की अटकी सांसें

इस वीडियो का सबसे डरावना हिस्सा वह है जब रिम्बा किंग कोबरा के फन को अपने मुंह के पास ले जाते हैं और उसे Kiss करने की कोशिश करते हैं. हद तो तब हो गई जब वह सांप के सामने पीठ के बल जमीन पर लेट गए और जहरीले सांप को अपने चेहरे के ठीक ऊपर खड़ा कर लिया. जरा सी चूक उनकी जान ले सकती थी, जिसे देख वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं.

जनता की मजेदार और हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं

इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आते ही तहलका मच गया है. लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार और हैरान करने वाले कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अरे भाई, ये जिंदा है या गया? दूसरे ने दुआ मांगते हुए कहा, ऊपरवाला इसे सलामत रखे. एक अन्य यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, क्या बहादुरी है, वाह! हमने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, आजकल तो किंग कोबरा भी सीरियस नहीं है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts