इमोशनल वायरल वीडियो Image Credit source: x/@PinkiPragya
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में आंसू आ रहे हैं. वीडियो में Blinkit के डिलीवरी वर्कर सुजीत को एक नई स्कूटी गिफ्ट करते हुए दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि सुजीत साइकिल से लोगों के घर तक सामान पहुंचाते थे और इसी मेहनत से अपना घर चलाते थे. ऐसे में जब उन्हें अचानक नई स्कूटी मिली, तो उनके लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुजीत की आंखों पर पट्टी बांधी गई है. इसके बाद उन्हें पट्टी हटाने के लिए कहा जाता है. जैसे ही वह अपनी आंखें खोलते हैं और सामने नई स्कूटी देखते हैं, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. उनके चेहरे पर हैरानी, खुशी और भावुकता साफ नजर आती है. यही पल अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.
किसने दिया सुजीत को यह खास तोहफा?
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस सरप्राइज को समाजसेवी हुसैन मंसूरी ने अरेंज किया था. वीडियो में वह सुजीत के साथ नजर भी आते हैं. इसी दौरान मंसूरी ने दावा किया कि यह स्कूटी अनंत अंबानी की तरफ से गिफ्ट की गई है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
इस वीडियो को X पर यूजर @PinkiPragya ने शेयर किया. पोस्ट में अनंत अंबानी की कथित मदद का जिक्र करते हुए बताया गया कि कैसे एक छोटा-सा कदम किसी मेहनतकश इंसान की जिंदगी में खुशियां ला सकता है. पोस्ट में कहा गया कि पैसा होना एक बात है, लेकिन किसी दूसरे इंसान को खुशी देना और उसके चेहरे पर मुस्कान लाना अलग बात है. सुजीत की मेहनत और उनके संघर्ष को देखते हुए यह तोहफा उनके लिए काफी मायने रखता है.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि सुजीत का रिएक्शन देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए. वहीं, दूसरे यूजर ने अनंत अंबानी की तारीफ करते हुए उनके वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट वंतारा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने की भावना ही किसी इंसान को खास बनाती है.
यह भी पढ़ें: अभी डायपर पहनने की उम्र, चेहरे पर घनी मूंछें! बच्चे का वीडियो देख बोले लोग, ये तो रिटायर होकर आया है
एक अन्य यूजर ने इस मौके पर डिलीवरी वर्कर्स की मदद करने की अपील की. उनका कहना था कि हम सभी Blinkit, Zomato या दूसरे प्लेटफॉर्म से ऑर्डर करते हैं. ऐसे में डिलीवरी करने वाले लोगों को अपनी क्षमता के हिसाब से टिप देना भी उनके लिए मददगार हो सकता है. वहीं, एक यूजर ने भावुक होकर लिखा कि अरे भाई, अनंत जी, आपने तो रुला दिया हमें! दूसरे यूजर ने इस पूरे पल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल जीत लिया दोनों ने.
यहां देखिए वीडियो
Anant Ambanis gift to this Blinkit delivery boy will genuinely leave you speechless. ❤️
While the delivery boy was working hard on his bicycle to earn a living, Anant Ambani, through Hussain Mansuri Ji, did something that may have turned his entire year around.
Because having money is one thing, but having a big heart is something else entirely. Not everyone who is rich knows how to make someone else feel rich in happiness.
— Pinki (@PinkiPragya) October 24, 2026



















