viral

चाय बेचकर महीने के 9 लाख कमा रहा यह शख्स! शेयर किया सीक्रेट, वीडियो हुआ ताबड़तोड़ वायरल

जानिए कैसे इस चायवाले ने बदल दी अपनी किस्मत!
Image Credit source: Pexels

आज के समय में अगर कोई आपसे कहे कि वह सिर्फ चाय बेचकर हर महीने 9 लाख रुपए कमा रहा है, तो हैरानी होना लाजमी है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चाय वाले की सक्सेस स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने अच्छी-खासी कॉर्पोरेट जॉब वालों को भी पीछे छोड़ दिया है.

पूरी वायरल कहानी क्या है?

ये वीडियो कंटेंट क्रिएटर आयुष गोस्वामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ayushstartup पर शेयर किया है. वीडियो में ‘शर्मा कैफे रेस्टोरेंट’ नाम की चाय की दुकान के मालिक ने अपनी कमाई का पूरा हिसाब बताया है.

हर दिन बिकती है 3,000 कप चाय

मालिक के दावे के अनुसार, उनकी दुकान पर रोज लगभग 3,000 कप चाय बिकती है. एक कप की कीमत 10 रुपए है. इस हिसाब से रोज करीब 30,000 रुपये की बिक्री होती है और महीने की कुल कमाई लगभग 9 लाख रुपए तक जाती है.

प्रेरणा किससे मिलती है?

दुकान के मालिक का कहना है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष और दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के विजन से प्रेरित हैं. उनका मानना है कि जब मोदी जी चाय बेचने से देश के सबसे बड़े पद तक पहुंच सकते हैं और एलन मस्क नामुमकिन को मुमकिन कर सकते हैं, तो कोई भी युवा मेहनत से जीरो से हीरो बन सकता है.

युवाओं के लिए खास सीख

ये वीडियो सिर्फ बड़ी कमाई की वजह से नहीं, बल्कि इसकी मोटिवेशनल कहानी की वजह से वायरल हो रहा है. मालिक ने युवाओं को सलाह दी है कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता, छोटे काम से भी आप बड़ी सफलता पा सकते हैं. रिस्क लेने से न डरें. छोटे-छोटे रिस्क लें, घाटा होने पर भी आपको अनुभव मिलेगा. असफलता से डरने के बजाय उससे सीखें और आगे बढ़ें.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला. फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts