International
oi-Siddharth Purohit
America:
खुफिया
एजेंसी
(CIA)
के
पूर्व
अधिकारी
रिचर्ड
बार्लो
(Richard
Barlow)
ने
पाकिस्तान
के
न्यूक्लियर
प्रोग्राम
पर
एक
चौंकाने
वाला
खुलासा
किया
है।
उन्होंने
कहा,
“यह
शर्म
की
बात
है
कि
इंदिरा
गांधी
ने
इसे
मंजूरी
नहीं
दी;
इससे
कई
समस्याएं
हल
हो
जातीं।”
बार्लो
का
दावा
है
कि
1980
के
दशक
की
शुरुआत
में
भारत
और
इज़रायल
ने
पाकिस्तान
के
कहूटा
न्यूक्लियर
ठिकाने
पर
बमबारी
के
लिए
एक
संयुक्त
गुप्त
अभियान
(Secret
Joint
Operation)
की
योजना
बनाई
थी।
इंदिरा
गांधी
ने
नहीं
दी
“ऑपरेशन
कहूटा”
को
मंजूरी’
बार्लो
के
अनुसार,
इस
योजना
से
पाकिस्तान
की
न्यूक्लियर
महत्वाकांक्षाओं
को
शुरुआती
स्तर
पर
ही
रोका
जा
सकता
था।
उन्होंने
कहा
कि
तत्कालीन
प्रधानमंत्री
इंदिरा
गांधी
ने
इस
गुप्त
योजना
को
मंजूरी
नहीं
दी,
और
इसे
“शर्मनाक
गलती”
बताया।
रिचर्ड
बार्लो
उस
समय
सीआईए
में
काउंटर-प्रोलिफरेशन
अधिकारी
के
रूप
में
कार्यरत
थे,
यानी
उनका
काम
न्यूक्लियर
हथियारों
को
बढ़ने
से
रोकना
था।

इस्लामाबाद
के
सपनों
रोकना
था
मकसद
एएनआई
को
दिए
इंटरव्यू
में
बार्लो
ने
बताया
कि
इस
अभियान
का
मकसद
पाकिस्तान
की
न्यूक्लियर
के
सपनों
को
समाप्त
करना
था।
उन्होंने
कहा,
“मैंने
इस
योजना
के
बारे
में
खुफिया
हलकों
में
सुना
था,
लेकिन
मैं
इसमें
सीधे
तौर
पर
शामिल
नहीं
था,
क्योंकि
यह
कभी
हुआ
ही
नहीं।”
उन्होंने
बताया
कि
इस
योजना
का
लक्ष्य
था-
कहूटा
यूरेनियम
एनरिचमेंट
प्लांट
को
तबाह
करना,
जो
पाकिस्तान
के
न्यूक्लियर
प्रोग्राम
का
प्रमुख
केंद्र
था।
Ex-CIA Officer Richard Barlow (1985–1988) on Pakistan’s Nuclear Program premieres today at 5 PM IST | ANI Broadcast
“It’s a shame Indira didn’t approve it. Would have solved a lot of problems,” On reported Israel-India proposal for a preemptive strike on Pakistan’s Kahuta… pic.twitter.com/mywyFv3EFt
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) November 7, 2025 “>
ट्रंप
के
बयान
के
बाद
उठा
नया
विवाद
यह
टिप्पणी
तब
आई
जब
अमेरिकी
राष्ट्रपति
डोनाल्ड
ट्रंप
ने
सीबीएस
न्यूज
के
’60
मिनट्स’
कार्यक्रम
में
कहा
कि-
“अमेरिका
ने
तीन
दशकों
से
अधिक
समय
से
न्यूक्लियर
टेस्ट
नहीं
किया
है,
जबकि
पाकिस्तान
और
कुछ
अन्य
देश
अभी
भी
अंडरग्राउंड
न्यूक्लियर
टेस्ट
कर
रहे
हैं।”
ट्रंप
के
इस
बयान
के
बाद
भारत
के
विदेश
मंत्रालय
ने
पाकिस्तान
की
कड़ी
आलोचना
की।
“पाकिस्तान
की
न्यूक्लियर
गतिविधियां
अवैध
हैं”
विदेश
मंत्रालय
के
प्रवक्ता
रणधीर
जायसवाल
ने
पाकिस्तान
को
कठघरे
में
खड़ा
करते
हुए
कहा,
“उसकी
गुप्त
और
अवैध
न्यूक्लियर
गतिविधियां
उसके
ऐतिहासिक
व्यवहार
के
अनुरूप
हैं।”
एएनआई
और
डीक्लासिफाइड
रिपोर्ट्स
के
मुताबिक,
भारत
और
इज़रायल
ने
मिलकर
पाकिस्तान
के
कहूटा
संयंत्र
पर
प्री-एम्पटिव
एयरस्ट्राइक
(पूर्व-निर्धारित
हवाई
हमला)
की
योजना
बनाई
थी।
ऑपरेशन
का
उद्देश्य-
ईरान
को
भी
रोकना
इस
गुप्त
योजना
का
एक
और
लक्ष्य
था
पाकिस्तान
को
न्यूक्लियर
हथियारों
के
विकास
से
रोकना
और
ऐसे
देशों,
जैसे
ईरान,
को
हथियारों
की
आपूर्ति
से
रोकना,
जिन्हें
इज़रायल
“महत्वपूर्ण
विरोधी”
मानता
था।
बार्लो
ने
कहा
कि
यह
ऑपरेशन
मिडिल
ईस्ट
की
सुरक्षा
संतुलन
को
प्रभावित
कर
सकता
था,
अगर
इसे
मंजूरी
मिल
जाती।
रीगन
प्रशासन
का
विरोध
बार्लो
ने
यह
भी
बताया
कि
अमेरिकी
राष्ट्रपति
रोनाल्ड
रीगन
के
कार्यकाल
में
इस
तरह
के
हमले
का
अमेरिका
कड़ा
विरोध
करता।
उन्होंने
कहा,
“अगर
इज़रायल
ऐसा
करता,
तो
रीगन
बहुत
नाराज़
होते,
क्योंकि
इससे
अफगानिस्तान
में
सोवियत
संघ
के
खिलाफ
चल
रहे
अमेरिकी
गुप्त
युद्ध
में
बाधा
आती।”
पाकिस्तान
ने
अमेरिका
पर
दबाव
बनाया
बार्लो
के
अनुसार,
पाकिस्तान
ने
उस
समय
अमेरिकी
निर्भरता
का
फायदा
उठाया।
पाकिस्तान
न्यूक्लियर
ऊर्जा
आयोग
(PAEC)
के
पूर्व
प्रमुख
मुनीर
अहमद
खान
ने
अमेरिकी
सांसदों
को
चेतावनी
दी
थी
कि
–
“अगर
अमेरिका
ने
हमारी
सहायता
बंद
की,
तो
हम
अफगान
मुजाहिदीन
को
सहयोग
देना
बंद
कर
देंगे।”
इस
बयान
ने
अमेरिकी
नीति
निर्माताओं
पर
बड़ा
दबाव
बनाया,
क्योंकि
उस
दौर
में
अमेरिका
अफगानिस्तान
में
सोवियत
संघ
के
खिलाफ
गुप्त
अभियान
चला
रहा
था।
रिचर्ड
बार्लो
ने
क्या-क्या
बताया?
बार्लो
ने
कहा,
“मुनीर
खान
ने
मूल
रूप
से
अमेरिका
को
ब्लैकमेल
किया
था।
उन्होंने
संकेत
दिया
कि
अगर
फंडिंग
रोकी
गई,
तो
पाकिस्तान
अफगानिस्तान
में
सहयोग
बंद
कर
देगा।
यह
अमेरिकी
हितों
के
लिए
एक
बड़ा
झटका
होता।”
उन्होंने
आगे
कहा
कि
“रीगन
प्रशासन
पाकिस्तान
को
नाराज़
नहीं
करना
चाहता
था,
इसलिए
उसने
कहूटा
पर
किसी
भी
सैन्य
कार्रवाई
का
समर्थन
नहीं
किया।”
कहूटा
बना
पाकिस्तान
का
न्यूक्लियर
केंद्र
कहूटा
यूरेनियम
एनरिचमेंट
फेसिलिटी
पाकिस्तान
के
न्यूक्लियर
वास्तुकार
ए.क्यू.
खान
के
नेतृत्व
में
बनाई
गई
थी।
यही
सुविधा
बाद
में
पाकिस्तान
को
न्यूक्लियर
हथियार
हासिल
करने
में
मददगार
साबित
हुई।
1998
में
पाकिस्तान
ने
अपने
पहले
न्यूक्लियर
टेस्ट
(Nuclear
Tests)
किए-
जो
भारत
के
पोखरण-II
परीक्षणों
के
जवाब
में
किए
गए
थे।
कहूटा
को
ही
उस
सफलता
का
केंद्र
माना
जाता
है।
इतिहास
का
एक
अनकहा
मोड़
रिचर्ड
बार्लो
के
इस
बयान
ने
इतिहास
का
एक
नया
पन्ना
खोला
है।
अगर
इंदिरा
गांधी
ने
उस
समय
इस
योजना
को
मंजूरी
दे
दी
होती,
तो
संभवतः
पाकिस्तान
का
न्यूक्लियर
प्रोग्राम
रुक
सकता
था-
और
दक्षिण
एशिया
का
सामरिक
संतुलन
आज
अलग
होता।
लेकिन
इतिहास
ने
दूसरा
रास्ता
चुना,
और
आज
पाकिस्तान
के
पास
दर्जनों
न्यूक्लियर
हथियार
हैं,
जिनकी
जड़ें
कहूटा
न्यूक्लियर
प्लांट
से
जुड़ी
हैं।
इस
खबर
पर
आपकी
क्या
राय
है,
हमें
कमेंट
में
बताएं।

World News: कंगाल पाकिस्तान अब हो जाएगा मालामाल, तरबेला बांध में मिला 636 अरब डॉलर का खजाना, क्या है सच्चाई?

Israel Pak Deal: ‘भाड़े पर जाएगी पाकिस्तानी आर्मी’! आसिम मुनीर बने दलाल, पाकिस्तानी पत्रकार ने किया बड़ा दावा

Pakistan: PoK में नेपाल जैसा Gen-Z आंदोलन, शहबाज सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा, गिरेगी शहबाज सरकार?

ट्रंप का ‘सबसे बड़ा कबूलनामा’! क्या मान लिया भारत ने तबाह किया ‘F-16 फाइटर जेट’?

‘तस्करी, गुप्त नेटवर्क पाकिस्तान की आदत’, परमाणु को लेकर ट्रंप के दावे पर भारत का करारा जवाब

PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल भिड़ंत आज, ये है फ्री में LIVE देखने का तरीका!

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता – पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका

Bihar Chunav की चर्चा पाकिस्तान में, PM मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाते हुए पाक मीडिया क्या लिख रहा है?

Kajal Kumari MMS Video Leak कांड के ‘सच’ ने हिला दी भोजपुरी इंडस्ट्री, 15 साल की एक्ट्रेस ने क्यों जोड़े हाथ?

सुलक्षणा पंडित की आवाज़ जो दिल में उतर गई, वो 10 हिट गाने, जो कभी नहीं भूलेंगे

Mumbai Metro ने अपने नाम दर्ज की एक और उपलब्धि, एक रात में 100 इंजीनियरों ने 450 टन स्टील स्पैन किया इंस्टॉल

Zarine Khan Death: एक्ट्रेस जरीन खान का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Kajal Kumari MMS Leak के बाद क्यों हुई काजल राघवानी की चर्चा? एक्ट्रेस के प्राइवेट वीडियो ने मचाई थी ऐसी तबाही

Zarine Khan Funeral: हिंदू रीति रिवाजों से हुआ जरीन खान का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि?

Rahul Gandhi Mystery Girl: राहुल की ‘ब्राजीलियन मिस्ट्री गर्ल’ आईं सामने, खुद बताया असली नाम, बोली-‘पागलपन’

























