International
oi-Siddharth Purohit
America
में
रहने
वाले
भारतीय
मूल
के
सुब्रह्मण्यम
उर्फ
‘सुबू’
वेदम
को
40
साल
से
ज्यादा
समय
तक
जेल
में
रहने
के
बाद
एक
बड़ी
राहत
मिली
है।
हत्या
के
मामले
में
उनकी
दोषसिद्धि
रद्द
कर
दी
गई
है।
अब
दो
अमेरिकी
अदालतों
ने
इमिग्रेशन
डिपार्टमेंट
को
उनके
निर्वासन
को
रोकने
का
निर्देश
दिया
है।
जिससे
उनकी
आजादी
पर
अभी
भी
तलवार
लटक
रही
है।
निर्दोष
पर
आजाद
नहीं
64
साल
के
वेदम,
जिन्हें
परिवार
प्यार
से
‘सुबू’
कहता
है,
फिलहाल
लुइसियाना
के
एक
डिटेंशन
सेंटर
में
रखे
गए
हैं।
एपी
की
रिपोर्ट
के
मुताबिक,
पिछले
हफ्ते
एक
इमग्रेशन
के
मामले
देखने
वाले
जज
ने
उनके
अमेरिका
में
रहने
पर
अभी
मामला
अटका
दिया
है।
बकौल
जज,
जब
तक
कि
इमिग्रेशन
अपील
ब्यूरो
यह
तय
नहीं
करता
कि
उनके
मामले
की
समीक्षा
करनी
है
या
नहीं।
यह
प्रक्रिया
कई
महीनों
तक
चल
सकती
है।

दूसरी
अदालत
से
भी
मिली
राहत
पेंसिलवेनिया
की
एक
जिला
अदालत
ने
भी
उसी
दिन
उनकी
वापसी
पर
रोक
लगा
दी।
वेदम,
जो
केवल
नौ
महीने
की
उम्र
में
अमेरिका
आए
थे,
उनको
1982
में
अपने
दोस्त
थॉमस
किंजर
की
हत्या
के
मामले
में
गिरफ्तार
किया
गया
था।
किंजर
दिसंबर
1980
में
लापता
हुए
थे
और
नौ
महीने
बाद
उनका
शव
जंगल
में
मिला
था।
पुलिस
के
अनुसार,
वेदम
को
किंजर
के
साथ
आखिरी
बार
देखा
गया
था।
1983
में
हुई
थी
उम्रकैद
की
सजा
वेदम,
जो
अमेरिका
के
कानूनी
स्थायी
निवासी
थे,
को
1983
में
अदालत
ने
दोषी
ठहराया
और
बिना
पैरोल
के
आजीवन
कारावास
की
सजा
सुनाई।
इसके
साथ
ही
उन्हें
एक
ड्रग
अपराध
के
लिए
ढाई
से
पांच
साल
की
अतिरिक्त
सजा
भी
दी
गई।
उस
दौरान
उन्हें
थोड़े
समय
के
लिए
ड्रग्स
के
आरोप
में
भी
हिरासत
में
लिया
गया
था।
बिना
सबूत
और
गवाहों
के
हुई
सजा
वेदम
के
वकीलों
का
कहना
है
कि
उनके
ऊपर
लगे
आरोपों
को
केवल
परिस्थितिजन्य
सबूतों
के
आधार
पर
सच
मानकर
दोष
लगाया
गया
था।
इस
मामले
में
न
तो
कोई
प्रत्यक्षदर्शी
गवाह
था,
न
कोई
ठोस
सबूत
और
न
ही
कोई
स्पष्ट
मकसद।
इसके
बावजूद
अदालत
ने
उन्हें
दोषी
ठहराया।
उनके
परिवार
ने
पिछले
चार
दशकों
में
उनकी
बेगुनाही
साबित
करने
के
लिए
अथक
प्रयास
किए।
जेल
में
रहते
हुए
वेदम
ने
तीन
डिग्रियां
हासिल
कीं,
एक
शिक्षक
बने
और
कई
अन्य
कैदियों
को
शिक्षित
और
प्रेरित
किया।
उनके
पिता
का
निधन
2009
में
और
माता
का
2016
में
हुआ।
तब
तक
वेदम
जेल
में
ही
रहे।
43
साल
बाद
रद्द
हुए
उन
पर
लगे
दोष
अगस्त
2025
में
पेंसिलवेनिया
की
एक
अदालत
ने
वेदम
की
दोषसिद्धि
को
रद्द
कर
दिया।
यह
फैसला
तब
आया
जब
उनके
वकीलों
ने
पीड़ित
पक्ष
द्वारा
सालों
से
छिपाए
गए
महत्वपूर्ण
सबूत
का
खुलासा
किया।
इन
सबूतों
ने
साबित
किया
कि
जांच
में
गंभीर
गलतियां
की
गई
थीं।
लगभग
43
साल
जेल
में
बिताने
के
बाद,
वेदम
को
3
अक्टूबर
को
रिहा
किया
गया।
लेकिन
रिहाई
के
तुरंत
बाद
उन्हें
अमेरिकी
इमिग्रेशन
एंड
कस्टम
एनफोर्समेंट
डिपार्टमेंट
(ICE)
ने
फिर
से
हिरासत
में
ले
लिया।
अब
ड्रग्स
केस
में
अमेरिका
से
भगाने
की
कोशिश
ICE
अब
वेदम
को
एक
पुराने
छोटे
ड्रग्स
अपराध
के
आधार
पर
देस
से
निकालना
चाहता
है।
अमेरिकी
होमलैंड
सिक्योरिटी
विभाग
का
कहना
है
कि
हत्या
के
मामले
में
दोष
साबित
न
होना
ड्रग्स
मामले
में
साबित
हो
चुके
गुनाह
को
खत्म
नहीं
करता।
इसलिए
वेदम
को
अब
उसी
अपराध
के
आधार
पर
देश
से
निकाला
जा
सकता
है।
परिवार
और
वकीलों
की
अपील
वेदम
की
बहन
और
उनके
वकीलों
का
कहना
है
कि
43
साल
की
गलत
कैद
को
किसी
छोटे
ड्रग
अपराध
से
अधिक
गंभीरता
से
देखा
जाना
चाहिए।
उनका
मानना
है
कि
दशकों
तक
जेल
में
रहने
के
बाद
वेदम
को
अब
न्याय
और
सम्मान
के
साथ
जीवन
जीने
का
अवसर
मिलना
चाहिए।
इस
खबर
पर
आपकी
क्या
राय
है,
हमें
कमेंट
में
बताएं।

Kajal Kumari कौन हैं? 15 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस का MMS लीक, रो-रोकर खुद खोला 30 लाख की सच्चाई का राज

कौन हैं अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, अब मोकामा में संभालेंगी मोर्चा! ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Kal Ka Match Kon Jeeta 2 November: कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Mumbai Dry Day: नवंबर में ड्राई डे का ऐलान, मुंबई में शराब की दुकानें कब-कब बंद? यहां देखें LIST

Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 November: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Amol Muzumdar: कौन हैं भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अमोल मजूमदार? जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने छुए पैर

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

’45 रातों से नहीं आई चैन की नींद’, वर्ल्ड कप जीत के बाद रो पड़ीं स्मृति मंधाना, जुबां पर आई दिल की बात

INDW vs SAW: फाइनल में बारिश का खतरा! मैच रद्द होने पर कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन? क्या है नियम

World Cup जीत के बाद छाया प्यार का रंग, Smriti Mandhana ने ब्वॉयफ्रेंड पर लुटाया प्यार, शादी की डेट आई सामने

Anant Singh: अनंत सिंह अब चुनाव लड़ेंगे या नहीं? गिरफ्तारी के बाद खुद उन्होंने अपने Facebook पोस्ट में बताया

Dharmendra Health: धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने को लेकर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, इशारों में कही ऐसी बात

Love Story: मैट्रिक पास Osama Shahab ने की है डॉक्टर लड़की से शादी, खूबसूरती में देती है अभिनेत्रियों को मात

Mumbai Weather: रविवार को नवी मुंबई में हो रहा महिला वर्ल्ड कप फाइनल मैच, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम?

Love Story: इस दिग्गज नेता को हुआ दो बार इश्क, 51 की उम्र में बना पिता, जानें कौन है दूसरी बीवी?

























