अपने डांस से छा गई ये लड़की Image Credit source: Instagram/chiyanegiii
हरे रंग का सूट पहने एक लड़की का डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में वो Baby Doll गाने की बीट्स पर कुछ ऐसे मस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही है कि देखने वालों की नजरें बस उसी पर अटक कर रह गईं. जिसने भी ये वीडियो देखा, वो एक बार तो जरूर ठहर गया और पूरा वीडियो देखे बिना आगे नहीं बढ़ पाया.
बात करें उसकी डांसिंग स्किल्स की, तो सच कहें तो लाजवाब हैं. हर स्टेप इतनी सफाई से किया गया है कि लगता ही नहीं कि ये कोई आम मौका था. उसकी बॉडी मूवमेंट्स में जो फ्लो और कॉन्फिडेंस दिखा, उसने वीडियो को और भी दिलचस्प बना दिया. लेकिन सिर्फ स्टेप्स ही नहीं, उसके चेहरे के एक्सप्रेशंस ने भी सबका दिल जीत लिया. गाने के हर बोल पर उसका एक्सप्रेशन बदलता गया, जिससे ऐसा महसूस हुआ मानो वो सिर्फ डांस नहीं कर रही बल्कि गाने की पूरी फीलिंग को जी रही है.
डांस मूव्स ने चुराया सबका दिल
सबसे खास बात रही उसकी एनर्जी. पूरे वीडियो में एक पल के लिए भी उसका जोश कम होता नहीं दिखा. शुरू से लेकर आखिर तक वो उसी जबरदस्त ऊर्जा के साथ परफॉर्म करती रही, और यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे. कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने जमकर तारीफों की बौछार कर दी है. कोई उसके स्टाइल की तारीफ कर रहा है तो कोई उसकी परफॉर्मेंस को हाल ही में सामने आए सबसे बेहतरीन डांस वीडियोज में गिन रहा है.
हरे सूट में उसका लुक भी बेहद स्टाइलिश और आकर्षक लग रहा था. कपड़ों का रंग और उसका पहनावा, दोनों मिलकर उसके पूरे लुक को और निखार रहे थे. जब कैमरा उसकी हर एक मूवमेंट को कैप्चर कर रहा था, तो वो पल किसी प्रोफेशनल परफॉर्मेंस से कम नहीं लग रहा था. यही वजह रही कि ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
यह भी पढ़ें: देसी ऑटोपायलट वाला यह वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप, बैलगाड़ी पर सोता नजर आया शख्स
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @chiyanegiii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, और अपलोड होते ही इसने लोगों के बीच खासी चर्चा बटोर ली. कुछ ही समय में इस पर लाखों व्यूज आ गए, और लाइक्स तथा कमेंट्स की भी बाढ़ सी आ गई. कई यूजर्स ने इसे रील को री-शेयर भी करना शुरू कर दिया, जिससे इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई.
यहां देखिए वीडियो



















