BLA Attack: बलूच विद्रोहियों के हमले से दहला पाकिस्तान, 27 जवानों की मौत और कई घायल | BLA Attack Pakistan shaken by Baloch insurgents 10 policemen and many injured baloch hamla hindi

International

oi-Smita Mugdha


BLA
Attack:

पाकिस्तान
के
अशांत
प्रांत
बलूचिस्तान
शनिवार
(31
जनवरी)
एक
बार
फिर
धमाकों
और
हमलों
से
दहल
गया।
बलूच
अलगाववादी
लड़ाकों
ने
एक
ही
समय
में
इस
बार
कई
शहरों
को
निशाना
बनाया
है।
इस
अटैक
में
अब
तक
27
पाकिस्तानी
सुरक्षाकर्मियों
की
मौत
की
पुष्टि
हुई
है।
पूरे
इलाके
में
हाई
अलर्ट
घोषित
कर
दिया
गया
है
और
सेना
ने
बड़े
पैमाने
पर
तलाशी
अभियान
शुरू
किया
है।

अधिकारियों
के
मुताबिक,
बलूच
लिबरेशन
आर्मी
(BLA)
के
लड़ाकों
ने
प्रांतीय
राजधानी
क्वेटा
समेत
पसनी,
मस्तुंग,
नुश्की
और
ग्वादर
जैसे
अहम
जिलों
को
निशाना
बनाया।
लगभग
एक
ही
समय
पर
हुए
इन
हमलों
में
गोलीबारी,
ग्रेनेड
अटैक
और
आत्मघाती
हमले
की
कोशिशें
शामिल
थीं।

BLA Attack

BLA
Attack:
एक
साथ
कई
शहरों
को
बनाया
निशाना


सबसे
ज्यादा
नुकसान
क्वेटा
में
हुआ,
जहां
10
पुलिसकर्मियों
के
मारे
जाने
की
पुष्टि
हुई
है।
मृतकों
की
संख्या
बढ़
सकती
है।


पाकिस्तानी
सुरक्षा
एजेंसियों
का
दावा
है
कि
जवाबी
कार्रवाई
में
37
उग्रवादियों
को
मार
गिराया
गया
है
और
कई
संदिग्धों
को
हिरासत
में
लिया
गया
है।


अधिकारियों
का
कहना
है
कि
हमलावरों
का
मकसद
सुरक्षा
ढांचे
को
नुकसान
पहुंचाना
था।
पाकिस्तान
की
मीडिया
बड़े
नुकसान
का
दावा
कर
रही
है।

बलूच
लिबरेशन
आर्मी
ने
ली
हमलों
की
जिम्मेदारी

बलूच
लिबरेशन
आर्मी
ने
इन
हमलों
की
जिम्मेदारी
लेते
हुए
कहा
है
कि
आगे
भी
ऐसे
धमाके
होते
रहेंगे।
बलूच
विद्रोहियों
ने
कहा
कि
यह
कार्रवाई
उनके
घोषित
‘ऑपरेशन
हेरोफ’
के
दूसरे
चरण
का
हिस्सा
है।
संगठन
ने
दावा
किया
कि
उसका
निशाना
सैन्य
ठिकाने,
पुलिस
प्रतिष्ठान
और
सरकारी
ढांचा
था।
BLA
लंबे
समय
से
बलूचिस्तान
की
आजादी
के
नाम
पर
सशस्त्र
संघर्ष
चला
रहा
है।

हमले
के
बाद
पूरे
प्रांत
में
सुरक्षा
सख्त

घटनाओं
के
बाद
बलूचिस्तान
के
प्रमुख
शहरों
में
आपात
टीमें
तैनात
कर
दी
गई
हैं।
चेक
पोस्ट
बढ़ा
दी
गई
हैं
और
संदिग्ध
इलाकों
में
घर-घर
तलाशी
ली
जा
रही
है।
फिलहाल
किसी
नागरिक
के
हताहत
होने
की
आधिकारिक
पुष्टि
नहीं
हुई
है।
हालांकि,
पाकिस्तान
की
स्थानीय
मीडिया
में
जान-माल
के
नुकसान
का
दावा
किया
जा
रहा
है।

दशकों
से
सुलग
रहा
है
बलूचिस्तान

बलूचिस्तान
में
अलगाववादी
हिंसा
दशकों
पुरानी
है।
स्थानीय
बलूच
समुदाय
केंद्र
सरकार
पर
राजनीतिक
उपेक्षा
और
संसाधनों
के
दोहन
का
आरोप
लगाता
रहा
है।
हाल
के
वर्षों
में
उग्रवादी
समूहों
ने
चीनी
परियोजनाओं,
विदेशी
कंपनियों
और
अन्य
प्रांतों
से
आए
नागरिकों
को
भी
निशाना
बनाया
है।
मार्च
2025
में
उग्रवादियों
द्वारा
450
यात्रियों
से
भरी
ट्रेन
के
अपहरण
की
घटना
ने
पूरी
दुनिया
का
ध्यान
इस
संघर्ष
की
ओर
खींचा
था।

  • PAK vs AUS 1st T20I: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 आज, LIVE मैच देखने का ये है आसान तरीका

  • Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 January: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया

  • AUS vs PAK 2nd T20: पाक के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो वाला मैच, कैसे देखें LIVE मुकाबला

  • Shehbaz Sharif Viral Video: ‘इज्जत बेचकर मांग रहे हैं पैसा’, शहबाज शरीफ ने बताया कैसे मांगी अरब देशों से भीख

  • Pokhran ISI Spy Arrested: राजस्थान के पोखरण से ISI एजेंट गिरफ्तार, सेना की जानकारी पाकिस्तान को देने का आरोप

  • World Army Ranking 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट जारी, भारत, पाकिस्तान और चीन में कौन आगे?

  • PAK vs AUS: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 का लाइव स्कोरकार्ड, कंगारुओं को हरा पाक ने मचाया तहलका

  • भड़काया, ललचाया फिर पाकिस्तान ने दिया बांग्लादेश को धोखा, T20 World Cup में होगा भारत-पाक मैच? ड्रामेबाजी खत्म

  • वर्ल्ड कप बॉयकॉट के ड्रामे के बीच पाकिस्तान की नई चाल, चुपचाप बुक की श्रीलंका जाने की टिकट

  • Imran Khan Health News: इमरान खान को जेल में हुई ऐसी गंभीर बीमारी, जा सकती है आंखों की रोशनी, बेटे का दावा

  • Pakistan public debt 2025: दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान? हर नागरिक पर चढ़ा ₹3.33 लाख का कर्ज

  • Pakistan के Ex PM को Shehbaz-Munir कैसे कर रहे अंधा? जेल में बंद इमरान खाने-धोने को तरसे!

  • Kotdwar में समुदाय विशेष की दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने पर विवाद, मचा बवाल, जानिए हनुमान जी से क्या है कनेक्शन

  • Aaj Ka Kumbh Rashifal: आय के नए स्रोत बन सकते हैं, पढ़ें आज का कुंभ राशिफल

  • T20 World Cup से पहले भारत आएंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी? मिली सरकारी क्लीयरेंस, फैंस हैरान

English summary

BLA Attack Pakistan shaken by Baloch insurgents 10 policemen and many injured hindi

Exit mobile version