viral

Chanel का ये डिजाइन है सबसे हटकर…90 हजार में बिक रही है एक पट्टी वाली चप्पल, आपने देखा?

90 हजार में बिक रही है एक पट्टी वाली चप्पलImage Credit source: Instagram/wmag

फैशन वर्ल्ड में इस समय एक अजीब सी चप्पल ने सबका ध्यान खींच रखा है. ब्रांड है फ्रांस का लग्जरी लेबल शनैल, और इसे डिजाइन किया है ब्रांड के नए क्रिएटिव डायरेक्टर मैथ्यू ब्लेजी ने. पहली बार ये चप्पल फ्रांस के बियारित्ज शहर में हुए Chanel Cruise 2027 शो के रैंप पर दिखाई गई थी. देखते ही पहला ख्याल यही आता है कि मॉडल ने पहना ही क्या है? पैर तो बिल्कुल खाली लगते हैं. इसी वजह से लोग इसे ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ कहने लगे हैं.

अगर आप इसे आम चप्पल समझ रहे हैं तो थोड़ा रुकिए. इसमें ना तो नीचे सोल है जो जमीन पर टिके, ना ही ऊपर कोई स्ट्रैप जो उंगलियों को पकड़ कर रखे. है क्या फिर? बस एड़ी के पीछे चिपका हुआ चमड़े का एक छोटा सा टुकड़ा, और उसी से निकली एक पतली सी डोरी जो टखने पर लिपटी हुई है. बस, पूरी चप्पल यही है. दूर से देखो तो पता ही नहीं चलता कि कुछ पहना है, पास आओ तो समझ आता है कि एक एक्सेसरी की तरह कुछ लटका हुआ है.

कितने की है ये चप्पल?

ब्रांड ने इसे गोल्डन, सिल्वर और ब्लैक जैसे क्लासी शेड्स में शोकेस किया है. रैंप पर मॉडल्स जब इसे पहनकर चलीं तो पैर बिल्कुल नंगे ही लग रहे थे, बस एड़ी पर एक चमकता हुआ सा कवर. बताया जा रहा है कि मैथ्यू ब्लेजी को इस डिजाइन का आइडिया शनैल की फाउंडर कोको शनैल की एक पुरानी फोटो से आया था. उस फोटो में कोको समुद्र के किनारे रेत पर नंगे पैर टहल रही थीं. उसी फीलिंग को, उसी फ्रीडम को उन्होंने इस चप्पल में उतारने की कोशिश की है.

अब सबसे मजेदार पार्ट – इसकी कीमत. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक पट्टी वाली चप्पल की कीमत 25 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक बताई जा रही है. मतलब इतने पैसों में आप ब्रांडेड जूते-चप्पलों की पूरी अलमारी भर सकते हैं, यहां तो सिर्फ एड़ी का कवर मिल रहा है. वैसे कंपनी ने अभी तक इसे ऑफिशियली स्टोर पर बेचना शुरू नहीं किया है. ये सिर्फ शो के लिए बनाया गया एक कॉन्सेप्ट पीस था. जैसे ही इसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया.

यह भी पढ़ें: OMG! इटली के समंदर में ब्लू क्रैब ने मचाई तबाही, इनसे निपटने के लिए सरकार ने उतारी आर्मी, समुद्र में छोड़े गए 1.30 लाख बेबी ऑक्टोपस

एक गैंग कह रहा है – वाह, क्या बोल्ड और आर्टिस्टिक आइडिया है. फैशन का मतलब ही यही है, कुछ अलग सोचना, कुछ नया ट्राय करना. शनैल ने फिर दिखा दिया कि वो क्यों लग्जरी का बादशाह है. दूसरा गैंग जमकर मजाक उड़ा रहा है. लोगों का कहना है कि भाई ये चप्पल है या मोच से बचने वाली पट्टी? किसी ने लिखा कि इतने पैसे में तो सिर्फ एड़ी का कवर मिल रहा है, तलवा तो भगवान भरोसे. कई यूजर्स ने तो इसे अब तक की सबसे बेकार और अव्यवहारिक डिजाइन बता दिया.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts