Dubai News: रमजान से पहले UAE प्रशासन का बड़ा एक्शन, दुबई से अरेस्ट हुआ ‘खतरनाक पाकिस्तानी भिखारी’ | Dubai News Major action by UAE administration before Ramadan Pakistani beggar arrested HINDI

International

oi-Smita Mugdha

Dubai News: रमजान से पहले दुबई में भीख मांगने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। दुबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पवित्र महीने के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर संगठित तरीके से भीख मांगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसी कड़ी में दुबई पुलिस ने एक ऐसे पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके बारे में जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति खुद को जरूरतमंद बताकर भीख मांगता था, लेकिन उसके पास लाखों रुपये की संपत्ति और तीन लग्जरी कार है। पुलिस का कहना है कि यह मामला अकेला नहीं है, बल्कि कई मामलों में पाया गया है कि कुछ लोग भीख मांगने को संगठित और लाभदायक गतिविधि के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

Dubai News

Dubai News: दुबई पुलिस का भिखारियों के खिलाफ एक्शन

– दुबई पुलिस हर साल रमजान से पहले “एंटी-बेगिंग कैंपेन” चलाती है, ताकि पेशेवर भिखारियों और अवैध नेटवर्क पर लगाम लगाई जा सके। भीख मांगने वाले ऐसे इंटरनेशनल गैंग को यूएई पुलिस ने खतरनाक गैंग करार दिया है।

– अधिकारियों ने नागरिकों और निवासियों से अपील की है कि वे सड़कों पर भीख देने के बजाय आधिकारिक चैरिटी संस्थाओं के माध्यम से दान करें।

– उनका कहना है कि इससे जरूरतमंद लोगों तक सही मदद पहुंचती है और अवैध गतिविधियों पर रोक लगती है।

भिखारियों के गैंग पर UAE की सख्ती

जांच एजेंसियों का मानना है कि कुछ गिरोह खास तौर पर रमजान जैसे अवसरों पर खाड़ी देशों का रुख करते हैं, जहां दान देने की परंपरा है। ऐसे मामलों में पकड़े गए लोगों पर जुर्माना, जेल या डिपोर्टेशन जैसी कार्रवाई हो सकती है। दुबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की कानून-व्यवस्था और छवि को बनाए रखने के लिए भीख मांगने की किसी भी संगठित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

बता दें कि पाकिस्तानी नागरिकों के दुबई और सऊदी अरब में रजमान के महीने में जाकर भीख मांगने की घटनाएं पिछले कुछ समय में बढ़ी हैं। भीख मांगने का यह संगठित नेटवर्क चलाने वालों में पाकिस्तान के नागरिक सबसे बड़ी संख्या में हैं।

English summary

Dubai News Major action by UAE administration before Ramadan Pakistani beggar arrested HINDI

Exit mobile version