International
oi-Siddharth Purohit
Epstein Files: दुनिया में इन दिनों सबसे बदनाम और यौन हिंसा अपराधी जेफरी एपस्टीन की मौत के बाद से यह सवाल लगातार उठता रहा है कि उनकी करोड़ों डॉलर की संपत्ति का असली वारिस कौन होगा? अब इस रहस्य से पर्दा उठता दिख रहा है। हाल ही में सामने आए सरकारी दस्तावेजों से पता चला है कि यौन अपराधी करार दिए जा चुके एपस्टीन ने अपनी अधिकांश संपत्ति अपनी प्रेमिकाको देने का फैसला किया था, जिनसे वह शादी करने पर भी विचार कर रहे थे। लेकिन ये प्रेमिका घिसलेन मैक्सवेल नहीं है।
मौत से दो दिन पहले साइन
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, जेफरी एपस्टीन ने साल 2019 में अपनी मृत्यु से ठीक दो दिन पहले एक कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। इस दस्तावेज के तहत उनकी करीब 600 मिलियन डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) की विशाल संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी तत्कालीन प्रेमिका कैरीना शूलियाक को दिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर होते ही कैरीना एपस्टीन की संपत्ति की मुख्य लाभार्थी बन गई थीं।

क्या है ‘1953 ट्रस्ट’, जो अब सामने आया?
विभाग ने हाल ही में एपस्टीन से जुड़ी 30 लाख से अधिक जांच फाइलों के साथ एक 32-पन्नों का दस्तावेज़ सार्वजनिक किया है, जिसे ‘1953 ट्रस्ट’ नाम दिया गया है। यह ट्रस्ट एपस्टीन के जन्म साल के नाम पर रखा गया था और इससे पहले कभी पब्लिक नहीं हुआ था। इस ट्रस्ट में साफ तौर पर यह दर्ज है कि एपस्टीन की संपत्ति को किन लोगों में और किस तरह बांटा जाना था।
किसको कितना मिलेगा पैसा?
हालांकि दस्तावेज सामने आ चुके हैं, लेकिन अब भी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि कैरीना शूलियाक और दस्तावेज़ में नामित अन्य 40 संभावित वारिसों को वास्तव में कितनी रकम मिलेगी। बीते सात सालों में भारी कानूनी खर्च, टैक्स भुगतान और पीड़ित महिलाओं को दिए गए मुआवज़े के कारण एपस्टीन की संपत्ति का मूल्य काफी कम हो चुका है।
600 मिलियन डॉलर से 120 मिलियन डॉलर की हुई संपत्ति
जब जेफरी एपस्टीन की मौत हुई थी, उस समय उनकी संपत्ति की कीमत करीब 600 मिलियन डॉलर थी। लेकिन हालिया अदालती फाइलिंग के मुताबिक, यह संपत्ति अब घटकर केवल 120 मिलियन डॉलर रह गई है। इसके बावजूद, दस्तावेजों में बताया गया है कि 36 साल की कैरीना शूलियाक को लगभग 100 मिलियन डॉलर (करीब ₹830 करोड़) मिलने का अनुमान है।
कैरीना शूलियाक के लिए अलग से बनेगा फंड
ट्रस्ट के अनुसार, कैरीना शूलियाक के लाभ के लिए 50 मिलियन डॉलर की एक वार्षिकी (Annuity) भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा उन्हें एपस्टीन की बची-खुची अधिकांश संपत्ति दी जाएगी। हालांकि एपस्टीन के कई आलीशान आवासीय घर पहले ही बेच दिए जा चुके हैं, जिससे कुल संपत्ति में और कमी आई है।
वकील और अकाउंटेंट भी हैं बड़े हिस्सेदार
ट्रस्ट में केवल कैरीना शूलियाक ही नहीं, बल्कि दो अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं। एपस्टीन के निजी वकील डैरेन इंडाइक और उनके इन-हाउस अकाउंटेंट रिचर्ड कान को भी बड़ी रकम देने का प्रावधान किया गया है। इंडाइक और कान दोनों एपस्टीन की संपत्ति के सह-निष्पादक (Co-Executors) भी हैं।
ट्रस्ट के तहत किसे कितना पैसा मिलेगा?
दस्तावेजों के मुताबिक,
• डैरेन इंडाइक को 50 मिलियन डॉलर
• रिचर्ड कान को 25 मिलियन डॉलर
दिए जाने हैं।
हालांकि ये भुगतान तभी होंगे जब सभी कानूनी और वित्तीय दावे पूरे कर लिए जाएंगे।
कैरीना शूलियाक कौन हैं?
न्याय विभाग के दस्तावेजों में कैरीना शूलियाक का नाम कई बार सामने आता है। वह मूल रूप से बेलारूस की रहने वाली हैं और 2012 से जेफरी एपस्टीन को जानती थीं। एपस्टीन ने उनकी डेंटल स्कूल की पढ़ाई का खर्च भी उठाया था। फिलहाल, कैरीना न्यूयॉर्क सिटी में रहती हैं।
पीड़ितों को मुआवजा मिलने के बाद ही होगा भुगतान
एपस्टीन की संपत्ति के वकील डैनियल वेनर ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि ट्रस्ट में नामित किसी भी व्यक्ति को तब तक कोई पैसा नहीं मिलेगा, जब तक संपत्ति से जुड़े सभी लेनदारों और दावों का पूरी तरह निपटारा नहीं हो जाता। इसमें उन महिलाओं के मुआवज़े के दावे भी शामिल हैं, जिन्होंने जेफरी एपस्टीन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Mossad का जासूस था Jeffrey Epstein? पूर्व CIA एजेंट ने किया चौंकाने वाला दावा, जानें कितनी है सच्चाई
-
India US Trade Deal का फ्रेमवर्क जारी, भारत में ये 10 अमेरिकी सामान मिलेंगे बेहद सस्ते, देखें पूरी लिस्ट
-
Epstein Files में Dalai Lama का 169 बार जिक्र, तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने सफाई में किए बड़े खुलासे
-
US-India Trade Deal: गेहूं, चावल, दूध से लेकर मसालों तक! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से इन उत्पादों को रखा गया बाहर
-
Epstein Files की वजह से जा सकती है प्रधानमंत्री की कुर्सी, कर दिया था ब्लंडर, जानें अब कौन बनेगा अगला PM?
-
Epstein Files में आया नाम तो कई देशों में 80+ ताकतवर लोगों को देना पड़े इस्तीफे, भारत में किस-किस का आया नाम?
-
China News: क्या है ‘डीकपलिंग’ तकनीक? गलवान झड़प के 7 दिन बाद चीन ने किया था गुप्त परमाणु परीक्षण
-
India US Trade Deal: क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया, अमेरिकी दावों पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
-
Iran US Tension: ‘हमला हुआ तो राख कर देंगे सारे सैन्य ठिकाने’, ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी
-
US Iran Executive Order: ईरान की मदद करने वाले देशों पर अमेरिका का करेगा बड़ी कार्रवाई, ट्रंप ने सुनाया फरमान
-
Bahubali Files: पूर्वांचल की हवा में बारूद ‘मुन्ना बजरंगी’, खून का प्यासा! नेता के सीने में उतारीं 100 गोलियां
-
Donald Trump Iran Sanctions: ट्रंप का ईरान पर ‘आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक’, तेल साम्राज्य को कर दिया तबाह
-
America India Trade Deal: शिवराज का बड़ा खुलासा! बोले– किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित, जानिए कैसे
-
Silver Price: चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
-
Silver Rate Today: चांदी फिर 43300 रुपये सस्ती! 4 लाख से फिसलकर धड़ाम,जानें 1kg, 100gm और 10 ग्राम का ताजा रेट
English summary
Epstein Files: Who Will Inherit Jeffrey Epstein’s $600 Million Fortune?