Epstein Kaaba Cloth: पैरों तले रौंदी गई करोड़ों की दुआएं? एपस्टीन के घर से निकली मक्का के पवित्र पर्दे | jeffrey epstein files leaked kaaba sacred cloth kiswa used as carpet viral photo outrage explained

International

oi-Sumit Jha

Jeffrey Epstein Kaaba Cloth: जेफरी एपस्टीन फाइल्स से निकले ताजा खुलासे ने पूरी दुनिया, खासकर मुस्लिम जगत में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के ‘किस्वा’ (काबा का पर्दा) के टुकड़े 2017 में यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को भेजे गए थे।

विवाद तब और गहरा गया जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि एपस्टीन ने इस पवित्र कपड़े का उपयोग कालीन (Carpet) के तौर पर किया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इस कृत्य को आस्था का घोर अपमान माना जा रहा है।

Jeffrey Epstein Kaaba Cloth

Kiswa used as carpet: क्या कालीन की तरह हुआ इस्तेमाल?

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और नई रिपोर्टों ने एक नई बहस छेड़ दी है। आरोप है कि एपस्टीन को भेजे गए किस्वा के टुकड़ों को उसके घर में कालीन या सजावटी कपड़े की तरह बिछाया गया था। चूंकि किस्वा पर कुरान की आयतें सोने और चांदी के धागों से कढ़ी होती हैं, इसलिए इसे जमीन पर रखना या कालीन की तरह इस्तेमाल करना इस्लाम में सबसे बड़ा अपमान माना जाता है। इस संभावना ने दुनिया भर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को गहरे जख्म दिए हैं।

⚡️BREAKING

Published image of the sacred cloth covering the Kaaba in Mecca, in the possession of Jeffrey Epstein

Jeffrey Epstein purchased it from Emirati and Saudi businessmen pic.twitter.com/oMwxscDyTn

— Iran Observer (@IranObserver0) February 9, 2026 “>

ये भी पढे़ं: Epstein Files में आया नाम तो कई देशों में 80+ ताकतवर लोगों को देना पड़े इस्तीफे, भारत में किस-किस का आया नाम?

Azizi al-Ahmadi Epstein: ‘आर्टवर्क’ बताकर मंगाया गया शिपमेंट

दस्तावेजों के मुताबिक, यह शिपमेंट मार्च 2017 में फ्लोरिडा पहुंची थी। ईमेल रिकॉर्ड बताते हैं कि एमिराती बिजनेसवुमन अजीजी अल-अहमदी ने तीन टुकड़ों को अमेरिका भेजने की व्यवस्था की थी। हैरान करने वाली बात यह है कि कस्टम क्लीयरेंस को आसान बनाने के लिए इन पवित्र टुकड़ों को ‘आर्टवर्क’ (कलाकृति) की श्रेणी में दर्ज किया गया था। यह शिपमेंट ब्रिटिश एयरवेज के जरिए सऊदी अरब से फ्लोरिडा भेजी गई थी, जो सीधे एपस्टीन के हाथों में पहुंची।

Islam sacred cloth insult: करोड़ों की आस्था से खिलवाड़

ईमेल्स में खुद अल-अहमदी ने स्वीकार किया था कि यह कपड़ा लाखों मुसलमानों की दुआओं और भावनाओं से जुड़ा है, जिसे लगभग 1 करोड़ लोगों ने छुआ होगा। काबा का किस्वा हर साल बदला जाता है और पुराने कपड़े को बहुत सम्मान के साथ दुनिया भर के म्यूजियमों या खास हस्तियों को तोहफे में दिया जाता है। लेकिन एक सजायाफ्ता यौन अपराधी के पास इन पवित्र वस्तुओं का पहुंचना और उनका गलत तरीके से इस्तेमाल होना सऊदी अरब के गिफ्टिंग प्रोटोकॉल पर भी सवाल उठाता है।

ये भी पढ़ें: Mossad का जासूस था Jeffrey Epstein? पूर्व CIA एजेंट ने किया चौंकाने वाला दावा, जानें कितनी है सच्चाई

खुफिया एजेंसियों का कनेक्शन और रहस्यमयी डीएनए किट

एपस्टीन फाइल्स में केवल किस्वा ही नहीं, बल्कि उसके खुफिया संपर्कों का भी जिक्र है। FBI मेमो के हवाले से दावा किया गया है कि एपस्टीन के अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों के साथ गहरे संबंध थे। इसके अलावा, फाइल्स में एपस्टीन की सहायक द्वारा अल-अहमदी को एक ‘डीएनए टेस्ट किट’ भेजने का भी रहस्यमयी जिक्र मिलता है। इन कड़ियों को जोड़ने पर यह सवाल खड़ा होता है कि क्या इन पवित्र वस्तुओं का इस्तेमाल किसी बड़े कूटनीतिक या व्यक्तिगत एजेंडे के लिए किया गया था?

  • कोटद्वार में बाबा विवाद वाले Mohammad Deepak को कौन दे रहा दो लाख रुपए, दीपक ने बताया क्या करेंगे पैसों का

  • Nitish Rajput: कौन हैं नितीश राजपूत, जिनपर SSC एग्जाम कराने वाली कंपनी ने ठोका केस, देने होंगे 2.5 करोड़ रुपये?

  • ‘2 रुपये की भीख मांगनी पड़ रही’ असम CM पर भड़के ओवैसी, हिमंता बिस्वा ने मुस्लिमों को लेकर क्या कहा था?

  • एस एस राजमौली ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को मायथोलॉजी बताई, सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी

  • Kunal Kamra Controversy: जोक पर जांच? कॉमेडियन कुणाल कामरा और महाराष्ट्र विधान परिषद के बीच क्यों छिड़ा विवाद?

  • Silver Price: चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट

  • Silver Rate Today: चांदी फिर 43300 रुपये सस्ती! 4 लाख से फिसलकर धड़ाम,जानें 1kg, 100gm और 10 ग्राम का ताजा रेट

  • Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे चुका है नया संकट! बाहर निकलने वालों के लिए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

  • Gold Rate Today: लो जी…अब भरभरा कर गिर रहे सोने के दाम! 22 कैरेट गोल्ड हुआ और सस्ता, चेक करें लेटेस्ट भाव

  • Love Story: BJP की ‘नूरी’ को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी

  • Weather Delhi-NCR: धूप में सुकून ढूंढ रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बुरी खबर, आने वाली एक बड़ी आफत!

  • BMC BJP Mayor Ritu Tawde Caste: रितु तावड़े की क्या है जाति? बीएमसी मेयर चुनाव में होंगी बीजेपी की उम्मीदवार

English summary

jeffrey epstein files leaked kaaba sacred cloth kiswa used as carpet viral photo outrage explained



Exit mobile version