India US: ‘अमेरिकी पैसा भारत में AI पर क्यों खर्च हो रहा?’ व्हाइट हाउस एडवाइजर पीटर नवारो ने क्यों कहा ऐसा? | ‘Why American money for AI in India White House advisor Peter Navarro comments

International

oi-Pallavi Kumari


India
US
News
Peter
Navarro:

भारत
और
अमेरिका
के
रिश्तों
में
एक
बार
फिर
तल्खी
बढ़ती
दिख
रही
है।
व्हाइट
हाउस
के
ट्रेड
एडवाइजर
पीटर
नवारो
ने
भारत
पर
नया
हमला
बोलते
हुए
सवाल
किया
है
कि
अमेरिकी
टैक्सपेयर्स
का
पैसा
भारत
में
आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस
(AI)
पर
क्यों
खर्च
हो
रहा
है।
यह
बयान
ऐसे
वक्त
आया
है,
जब
अमेरिकी
राष्ट्रपति
डोनाल्ड
ट्रंप
की
ओर
से
भारत
पर
भारी
टैरिफ
लगाने
के
बाद
दोनों
देशों
के
संबंध
पहले
से
ही
तनाव
में
हैं।

AI
को
लेकर
नवारो
का
सीधा
सवाल

रियल
अमेरिका
वॉयस
को
दिए
इंटरव्यू
में
पीटर
नवारो
ने
कहा
कि
ChatGPT
जैसी
AI
सेवाएं
अमेरिकी
जमीन
पर
चल
रही
हैं,
अमेरिकी
बिजली
का
इस्तेमाल
कर
रही
हैं
और
फिर
भारत,
चीन
समेत
दूसरे
देशों
के
यूजर्स
को
सेवाएं
दे
रही
हैं।
नवारो
के
मुताबिक
यह
एक
ऐसा
मुद्दा
है,
जिस
पर
अमेरिका
को
गंभीरता
से
सोचना
होगा।
उनका
सवाल
था
कि
जब
इंफ्रास्ट्रक्चर
अमेरिका
का
है,
तो
उसका
फायदा
दूसरे
देशों
को
क्यों
मिल
रहा
है।

Peter Navarro

टैरिफ
विवाद
से
और
बिगड़ा
माहौल

नवारो
का
यह
बयान
ऐसे
समय
में
आया
है,
जब
भारत-अमेरिका
संबंधों
में
तनाव
गहराता
जा
रहा
है।
हाल
ही
में
डोनाल्ड
ट्रंप
ने
भारत
पर
50
प्रतिशत
टैरिफ
लगाया,
जिसमें
रूस
से
कच्चा
तेल
खरीदने
को
लेकर
25
प्रतिशत
अतिरिक्त
शुल्क
भी
शामिल
है।
इस
फैसले
के
बाद
नई
दिल्ली
और
वॉशिंगटन
के
बीच
व्यापारिक
रिश्तों
में
कड़वाहट
साफ
नजर
आने
लगी
है।

रूस
से
तेल
खरीद
पर
पुराना
हमला

पीटर
नवारो
पहले
भी
भारत
को
लेकर
तीखी
टिप्पणियां
करते
रहे
हैं।
पिछले
साल
उन्होंने
भारत
को
‘टैरिफ
का
महाराजा’
कहा
था
और
रूस
से
तेल
खरीदने
को
लेकर
भारत
पर
जमकर
निशाना
साधा
था।
नवारो
ने
यहां
तक
कह
दिया
था
कि
यूक्रेन
युद्ध
से
पहले
भारत
रूस
से
इतनी
मात्रा
में
तेल
नहीं
खरीदता
था
और
इसे
उन्होंने
‘ब्लड
मनी’
करार
दिया
था।

भारत
सरकार
पहले
ही
साफ
कर
चुकी
है
कि
वह
एक
बड़ी
अर्थव्यवस्था
होने
के
नाते
अपने
राष्ट्रीय
हितों
और
आर्थिक
सुरक्षा
की
रक्षा
के
लिए
जरूरी
कदम
उठाएगी।
नई
दिल्ली
का
रुख
रहा
है
कि
ऊर्जा
जरूरतों
को
पूरा
करना
किसी
भी
देश
का
वैध
अधिकार
है
और
इसमें
राजनीति
नहीं
की
जानी
चाहिए।

BRICS
देशों
पर
भी
तीखा
बयान

नवारो
ने
सिर्फ
भारत
ही
नहीं,
बल्कि
BRICS
देशों
को
भी
निशाने
पर
लिया।
उन्होंने
कहा
कि
इन
देशों
की
अर्थव्यवस्था
अमेरिका
को
निर्यात
पर
टिकी
हुई
है।
उनके
शब्दों
में,
जब
ये
देश
अमेरिका
को
सामान
बेचते
हैं,
तो
वे
‘वैम्पायर
की
तरह
हमारा
खून
चूसते
हैं’
और
अनुचित
व्यापारिक
नीतियों
से
अमेरिका
को
नुकसान
पहुंचाते
हैं।

भारत-अमेरिका
रिश्तों
में
दरार
सिर्फ
व्यापार
तक
सीमित
नहीं
है।
ट्रंप
का
यह
दावा
कि
उन्होंने
पिछले
साल
मई
में
भारत-पाकिस्तान
के
बीच
तनाव
खत्म
कराया,
नई
दिल्ली
को
नागवार
गुजरा
है।
इसके
अलावा
अमेरिका
की
नई
इमिग्रेशन
पॉलिसी
भी
दोनों
देशों
के
बीच
असहजता
बढ़ा
रही
है।

आगे
क्या
बढ़ेगा
टकराव

पीटर
नवारो
के
ताजा
बयान
से
साफ
है
कि
आने
वाले
दिनों
में
भारत
और
अमेरिका
के
बीच
व्यापार,
टेक्नोलॉजी
और
रणनीतिक
मुद्दों
पर
टकराव
और
तेज
हो
सकता
है।
सवाल
यह
है
कि
क्या
दोनों
देश
इस
बयानबाजी
से
आगे
बढ़कर
बातचीत
के
जरिए
समाधान
निकाल
पाएंगे,
या
फिर
यह
विवाद
और
गहराएगा।

  • Ajay Banga कौन हैं? ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में किया शामिल, गाजा के पुर्ननिर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका

  • Greenland Protests: ट्रंप के खिलाफ ग्रीनलैंड की सड़कों पर जनसैलाब, 9 साल की बच्ची ने व्हाइट हाउस को ललकारा

  • Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी 2.9 लाख के पार , 2026 में रॉकेट बनी सिल्वर, अब क्या है ताजा भाव

  • BMC Election: अबू आज़मी के गढ़ में ओवैसी ने किया ‘साइकिल’ को पंचर, अखिलेश यादव के लिए क्यों है खतरे की घंटी?

  • Indian return from Iran: ‘हालात कल्पना से भी ज्यादा खराब’, ईरान से लौटे लोगों ने क्या-क्या कहा?

  • MS Dhoni Meets Chandrashekhar Azad: धोनी और सांसद चंद्रशेखर आजाद के बीच क्या-क्या हुई बातचीत? वीडियो वायरल

  • Trump Greenland: ‘ग्रीनलैंड पर समर्थन नहीं दिया तो बर्बाद कर दूंगा इकोनॉमी’, ट्रंप ने दुनिया को दी खुली धमकी

  • नंबर-1 की कुर्सी गई तो विराट ने खोया आपा? बीच मैदान पर डेरिल मिचेल से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

  • Pankaja Munde Caste: 46 करोड़ की मालकिन पंकजा मुंडे की जाति क्या? पति कौन-कितने बच्चे? कोई Love Story है?

  • Gaza Peace Board: ब्रिटेन के पूर्व PM,भारतीय मूल के बैंकर…, ट्रंप के ‘गाजा शांति बोर्ड’ में 7 लोग कौन?

  • Saurabh Dwivedi News: आमिर खान की वजह से सौरभ द्विवेदी को निकाला गया लल्लनटॉप से? सोशल मीडिया पोस्ट में दावा

  • ‘पिया बिना ससुराल’, तलाक के बाद मातोश्री में क्यों रहती है ठाकरे खानदान की ये बहू?

  • MP News: पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात, 7वां वेतनमान और 62 साल की सेवा आयु का ऐलान, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

  • Mumbai Mayor: कौन बनेगा मुंबई का नया मेयर? BJP की प्रचंड जीत पर 5 नामों की है चर्चा, किसका पलड़ा भारी?

  • PSEB Board Exam 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च से शुरू, देखें पूरी डेटशीट और टाइमिंग

English summary

‘Why American money for AI in India White House advisor Peter Navarro comments

Exit mobile version