देसी धुन सुन मंत्रमुग्ध हुए लोगImage Credit source: Instagram/@theindiassinger
iPhone 17 Series की सेल और उसके कॉस्मिक ऑरेंज कलर को लेकर भारतीयों में जबरदस्त क्रेज के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है. इसमें एक आर्टिस्ट ने आईफोन की पॉपुलर रिंगटोन (iPhone Ringtone) को ढोलक और मंजीरे की थाप पर रीक्रिएट किया है. इस देसी धुन को सुनकर नेटिजन्स मंत्रमुग्ध हो रहे हैं, और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
क्या कभी आपने सोचा है कि अगर आईफोन की रिंगटोन को इंडियन म्यूजिक का टच दिया जाए, तो वह कैसी लगेगी? @theindiassinger इंस्टाग्राम हैंडल से यूजर ने यह कमाल कर दिखाया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आर्टिस्ट आईफोन की मूल रिंगटोन को ढोलक, मंजीरे और अन्य वाद्य यंत्रों का उपयोग करके एक नई और मनमोह लेने वाली धुन में बदल देता है, जिसमें भारतीय लोक संगीत की वाइब और जोश साफ महसूस होता है.
यह कमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिस पर नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने तो इसे ही अपनी रिंगटोन बनाने की इच्छा तक जता दी है.
एक यूजर ने मजाकिया लहजे में पूछा, अरे ये तो बताओ कि ये किस स्टोर पर उपलब्ध होगा. दूसरे ने कहा, ये धुन वाकई में बहुत प्यारी है. मुझे लगता है कि आईफोन वालों को ये आपसे इसे खरीदना चाहिए. बजते ही लोग नाचने न लगें, तो कहना. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, मैं तो भैया इसी को डाउनलोड करके अपना रिंगटोन बना रहा हूं.
यहां देखिए वीडियो

























