International
oi-Sumit Jha
Iran Protests Live: ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होते जा रहे हैं, जिससे देश में गंभीर राजनीतिक अस्थिरता की आशंका गहराने लगी है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय मुद्रा में भारी गिरावट से नाराज़ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी तेहरान सहित अधिकांश बड़े शहरों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।
हालात को काबू में रखने के लिए सरकार ने पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। बीते दो हफ्तों से जारी इन प्रदर्शनों ने न केवल ईरान की आंतरिक स्थिरता को चुनौती दी है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन और भारत के रणनीतिक हितों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शन की हर ताज़ा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए वनइंडिया हिंदी
LIVE Feed
मानवाधिकार संगठनों ने कार्रवाई को बताया क्रूर
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने ईरान में प्रदर्शनकारियों पर की जा रही हिंसक कार्रवाई की निंदा की है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इंटरनेट बंदी को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन छिपाने की कोशिश बताया। वहीं ईरान ह्यूमन राइट्स ने सुरक्षा बलों द्वारा कम से कम 51 प्रदर्शनकारियों की मौत, जिनमें नौ बच्चे शामिल हैं, की पुष्टि की है।
ईरानी फिल्मकारों ने दमनकारी कार्रवाई का लगाया आरोप
ईरान के पुरस्कार विजेता फिल्मकार मोहम्मद रसूलोफ और जाफर पनाही ने आरोप लगाया है कि सरकार प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए सबसे कठोर दमनकारी उपाय अपना रही है। पनाही के इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया कि ऐसे कदम विरोध प्रदर्शनों के दौरान की गई हिंसा को छिपाने के लिए उठाए जाते हैं।
न्यूयॉर्क में ईरानियों ने राष्ट्रीय विद्रोह के समर्थन में रैली की
न्यूयॉर्क सिटी में रह रहे ईरानियों के एक समूह ने शुक्रवार को सार्वजनिक रैली आयोजित की। प्रदर्शनकारियों ने ईरान में जारी राष्ट्रीय विद्रोह और निर्वासित शहजादे रज़ा पहलवी के समर्थन में नारे लगाए और सरकार विरोधी प्रदर्शन के प्रति एकजुटता दिखाई।
दक्षिण अफ्रीका के समुद्री क्षेत्र में चीन, रूस और ईरान का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच ईरानी सेना ने रूस . चीनऔर दक्षिण अफ्रीका के जलक्षेत्र में एक सप्ताह का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इसे ब्रिक्स प्लस अभियान बताया गया है, जिसका उद्देश्य समुद्री व्यापार और शिपिंग सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका और कई ब्रिक्स देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है
प्रदर्शनों के बीच ईरानी सेना ने ‘दुश्मन की साजिशों’ को लेकर चेताया
खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच ईरान की सेना ने नागरिकों से सतर्क रहने और दुश्मन की साजिशों को नाकाम करने की अपील की।

ईरान में बड़ा उलटफेर: X ने हटाया सरकारी झंडा
ईरान में जारी खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच एलन मस्क के प्लेटफॉर्म X ने एक ऐतिहासिक कदम उठाकर खलबली मचा दी है। X ने ईरान के आधिकारिक झंडे वाले इमोजी को हटाकर उसकी जगह 1979 की क्रांति से पहले का ‘लायन एंड सन’ प्रतीक दिखाना शुरू कर दिया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब ईरान सरकार ने इंटरनेट पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम को प्रदर्शनकारियों के समर्थन और इस्लामी शासन के खिलाफ एक बड़े वैश्विक कूटनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका ईरान के साहसी लोगों के साथ है।”
ईरान में राजशाही की वापसी की उम्मीद, रज़ा पहलवी ने अमेरिका से मदद मांगी
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच पूर्व शासक परिवार के वारिस रज़ा पहलवी के पोस्टर नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के लोगों की मदद करने की अपील की है। पहलवी ने कहा कि ट्रंप शांति पसंद हैं और ईरान में हस्तक्षेप कर जनता की सहायता कर सकते हैं।

-
Iran Protest: रूस या मैक्सिको कहां भागने वाले हैं खामेनेई? पूरे ईरान में फैली प्रदर्शन की आग, देखें रिपोर्ट
-
Iran में क्यों मचा कोहराम? चलती कार में पुलिस अधिकारी की हत्या का VIDEO VIRAL, 25 प्रांतों में फैली हिंसा
-
Iran Protests: कौन हैं रजा पहलवी? जो अमेरिका से आकर संभालेंगे ईरान की सत्ता, क्या है ट्रंप का प्लान
-
Iran Protest: ‘गोली चली तो जवाब मिलेगा’ खामेनेई को ट्रंप की खुली धमकी, ईरान में सत्ता संकट की ओर बढ़ रहे हालात
-
Crude Oil: तेल के खेल में कौन आगे? अमेरिका नंबर-1, लेकिन ईरान-वेनेजुएला कहां, देखें पूरी लिस्ट
-
Iran Protests Timeline: 13वीं रात भी तांडव! 42 मौतें-12 दिनों में कैसे फैली आग? खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
-
PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा रजिस्ट्रेशन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें खुद को रजिस्टर
-
Saurabh Dwivedi की नई पारी की शुरुआत, इस्तीफे के 2 दिन बाद किया बड़ा धमाका, जानिए अब कहां आएंगे नजर?
-
Priya Agarwal: कौन हैं प्रिया अग्रवाल? अग्निवेश की मौत के बाद वेदांता की बनेंगी उत्तराधिकारी? कहां हैं पति?
-
Agnivesh Agarwal Death Reason: क्या होती है स्कीइंग? जिसे करते समय अनिल अग्रवाल के बेटे हादसे का हुए शिकार
-
‘श्रीकृष्ण’ का IAS पत्नी ने किया ऐसा हाल, नितीश भारद्वाज ने कहा- बच्चे पैदा करने के लिए मेरा यूज किया
-
Agnivesh Agarwal Shaadi: सीमेंट किंग की बेटी कैसे बनीं पत्नी? शादी में खर्च 100 मिलियन-शाहरुख ने कितने कमाए?
English summary
iran anti government protests live internet shutdown tehran major cities inflation crisis news