International
oi-Siddharth Purohit
Macron India Tour: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर 17 से 19 फरवरी, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे की जानकारी दी है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
‘क्षितिज 2047 रोडमैप’ पर होगी अहम बातचीत
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी ‘क्षितिज 2047 रोडमैप’ के तहत तय किए गए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के साथ-साथ आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुंबई में भारत-फ्रांस होगा समारोह
भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त रूप से मुंबई में ‘India-France Year Of Innovation’ का उद्घाटन करेंगे। यह नवोन्मेष वर्ष पूरे 2026 में भारत और फ्रांस दोनों देशों में मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देना है।
नई दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट
19 फरवरी, 2026 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘एआई इंपैक्ट समिट (AI Impact Summit)’ में भी भाग लेंगे। इस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की जाएगी, जो भविष्य की तकनीक के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के बाद हो रहा यह दौरा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के बाद हो रही है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में आपसी विश्वास, गहराई और इसे और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कई अहम क्षेत्रों में मजबूत है भारत-फ्रांस साझेदारी
भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और जलवायु कार्रवाई जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैली हुई है। राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा इन सभी क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाली है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
General MM Naravane Tweet: जनरल नरवणे ने खुद कहा था- आ गई है मेरी किताब, राहुल गांधी ने खोली पेंगुइन की पोल
-
T20 World Cup 2026: अगले मैच से होगी मियां भाई की छुट्टी! कौन लेगा जगह? बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
-
Gold Price Today Dubai: दुबई vs भारत, जानें आज कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना?
-
Bihar News: ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ: डॉ. बी. राजेन्दर
-
नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, डोभाल और कनाडा NSA के बीच बनी सहमति, खालिस्तानी संगठनों की खैर नहीं
-
Valentine Shocking VIDEO: बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसी जलन! 46 सेकंड में मारे 36 थप्पड़-सुजा दिया सहेली का चेहरा
-
Silver Price: चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
-
Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे चुका है नया संकट! बाहर निकलने वालों के लिए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-
Love Story: BJP की ‘नूरी’ को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी
-
Gold Rate Today: सोना फिर हुआ ₹3980 सस्ता, अब गहना बनवाने वालों को इस दाम पर मिल रहा गोल्ड, लेटेस्ट रेट
-
परिवार से भिड़ा ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, 4 साल छुपाया अफेयर, फिर हिंदू लड़की से शादी कर तोड़ी धर्म की दीवार
-
Kal Ka Match Kon Jeeta 7 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs यूएसए, IND vs USA T20 World Cup
-
PM Kisan Yojana: क्या फरवरी में ही आएंगे 2000 रुपये? अफवाहों के बीच जानें क्या है 22वीं किस्त की सच्चाई
-
देश छोड़ जाने वाले थे सिराज, तभी सूर्या ने कॉल करके रोका और टीम में किया शामिल, सामने आई चौंकाने वाली कहानी
-
T20 World Cup 2026: अगले मैच से होगी मियां भाई की छुट्टी! कौन लेगा जगह? बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
English summary
Macron India Tour: Emmanuel-Modi Talks to Focus on Horizon 2047 Roadmap and Indo-Pacific Cooperation