Nikhil Gupta Pleads Guilty: पन्नू की हत्या साजिश मामले में कबूला गुनाह, US कोर्ट से मिलेगी कितने सालों की सजा? | Nikhil Gupta Pleads Guilty in Khalistani Pannu case how many years sentence Federal Court give Hindi

International

oi-Smita Mugdha

Nikhil Gupta Pleads Guilty: खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या मामले में अमेरिकी फेडरल कोर्ट में अहम सुनवाई हो रही है। पन्नू की हत्या की साजिश रचने मामले में निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। न्यूयॉर्क सिटी में पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता ने मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में तीन क्रिमिनल चार्ज में अपना गुनाह कबूल किया है।

यूएस फेडरल कोर्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब गुप्ता पर 3 आपराधिक मामलों में सजा की सुनवाई होगी। इस मामले में अब तक गुप्ता के वकील की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है। निखिल गुप्ता ने मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में यूएस मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न के सामने अपनी दलील पेश की थी।

Nikhil Gupta Pleads Guilty

Nikhil Gupta ने मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध भी कबूला

मैनहट्टन में यूएस अटॉर्नी ऑफिस के प्रवक्ता ने बताया कि 54 साल के निखिल ने शुक्रवार को सुनवाई में सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग का गुनाह कबूल किया है। इन मामलों में उसको 40 साल जेल की सजा हो सकती है। भारत सरकार ने इस मामले में पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

Nikhil Gupta Pleads Guilty: 2024 से अमेरिकी जेल में हैं निखिल गुप्ता

– निखिल गुप्ता जून 2024 में चेक रिपब्लिक से अमेरिका में एक्सट्रैडिशन के बाद से ब्रुकलिन की जेल में बंद हैं। चेक रिपब्लिक में उन्हें एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था।

– निखिल ने अमेरिका में अपने प्रत्यर्पण के तुरंत बाद खुद को बेकसूर बताया था। उन्होंने उस समय कहा था कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं।

– गुनाह कबूलने के आधार पर अगर सजा मिलती है, तो निखिल गुप्ता को 40 साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं।

Nikhil Gupta Guilty: भारत सरकार स्पष्ट कर चुकी है अपना रुख

अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर ने निखिल गुप्ता पर भारत के एक अधिकारी के साथ मिलकर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भारत सरकार ने पन्नू के खिलाफ किसी भी साजिश से खुद को अलग किया है। भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि यह सरकारी पॉलिसी के खिलाफ है।

निखिल गुप्ता और गुरपरवंत पन्नू कौन हैं

पन्नू अमेरिका का निवासी और यूएस-कैनेडियन नागरिक है। गुरपतवंत पन्नू प्रतिबंधित गुट सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) को चलाता है और भारत में घोषित आतंकी है। पन्नू का भारत के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाले बयान देने का पुराना इतिहास रहा है। वह भारत का बंटवारा सिखों के लिए अलग देश बनाने की बात कहता है। निखिल गुप्ता का नाम साल 2023 के नवंबर महीने में चर्चा में आया था, जब न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने का आरोप उस पर लगाया गया था। कहा गया था कि निखिल गुप्ता ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी थी।

English summary

Nikhil Gupta Pleads Guilty in Khalistani Pannu case how many years sentence Federal Court give

Exit mobile version