International
oi-Sumit Jha
Pakistan
News:
पाकिस्तान
की
राजनीति
के
कद्दावर
नेता
और
जमीयत
उलेमा-ए-इस्लाम
(F)
के
प्रमुख
मौलाना
फजलुर
रहमान
ने
सेना
प्रमुख
जनरल
असीम
मुनीर
की
नीतियों
पर
प्रहार
करते
हुए
एक
नई
बहस
छेड़
दी
है।
21
दिसंबर
को
कराची
के
ल्यारी
में
आयोजित
सम्मेलन
में
मौलाना
ने
दोहरे
मापदंडों
को
लेकर
पाकिस्तानी
सेना
को
आईना
दिखाया।
मौलाना
फजलुर
रहमान
ने
भारतीय
सेना
द्वारा
हाल
ही
में
किए
गए
‘ऑपरेशन
सिंदूर’
का
परोक्ष
रूप
से
समर्थन
करते
हुए
कहा
कि
यदि
पाकिस्तान
अपने
दुश्मनों
पर
हमला
जायज
मानता
है,
तो
भारत
की
जवाबी
कार्रवाई
गलत
कैसे
हो
सकती
है?
यह
बयान
पाकिस्तान
के
सैन्य
प्रतिष्ठान
के
लिए
एक
बड़ा
राजनीतिक
झटका
माना
जा
रहा
है।

(AI
Image)
मौलाना
फजलुर
रहमान
ने
क्या
कहा?
22
अप्रैल
को
पहलगाम
आतंकी
हमले
के
जवाब
में
भारत
ने
पाकिस्तान
में
मौजूद
आतंकी
अड्डों
के
खिलाफ
‘ऑपरेशन
सिंदूर’
(Operation
sindoor
Indian
Army)
शुरू
किया
था।
6
मई
की
रात
भारतीय
सेना
ने
बहावलपुर
और
मुरीदके
जैसे
क्षेत्रों
में
9
आतंकी
ठिकानों
को
जमींदोज
कर
दिया।
मौलाना
फजलुर
रहमान
ने
असीम
मुनीर
से
सीधा
सवाल
किया
कि
यदि
पाकिस्तान
अपनी
स्ट्राइक
को
सही
ठहराता
है,
तो
भारत
द्वारा
कश्मीर
में
हिंसा
फैलाने
वाले
केंद्रों
(मरकज)
पर
की
गई
कार्रवाई
पर
ऐतराज
क्यों?
उन्होंने
भारत
की
कार्रवाई
को
पाकिस्तान
के
अपने
तर्कों
के
आधार
पर
ही
जायज
ठहराया।
ये
भी
पढे़ं:
Pakistan:
रामे,
रामो
राम:…बंटवारे
के
77
साल
बाद
लाहौर
यूनिवर्सिटी
में
पढ़ाई
जाएगी
‘संस्कृत’
Maulana
Fazlur
Rehman:
कौन
हैं
ये
नेता?
मौलाना
फजलुर
रहमान
पाकिस्तान
के
सबसे
प्रभावशाली
धार्मिक
और
राजनीतिक
चेहरों
में
से
एक
हैं।
वे
जमीयत
उलेमा-ए-इस्लाम
(F)
के
अध्यक्ष
हैं
और
अपनी
चतुराई
भरी
राजनीति
के
लिए
‘मौलाना
डीजल’
के
नाम
से
भी
चर्चित
रहे
हैं।
वे
पाकिस्तान
की
संसद
में
विपक्ष
के
नेता
और
कश्मीर
समिति
के
अध्यक्ष
जैसे
महत्वपूर्ण
पदों
पर
रह
चुके
हैं।
पारंपरिक
रूप
से
सेना
के
करीबी
रहने
वाले
मौलाना
का
असीम
मुनीर
और
‘ऑपरेशन
सिंदूर’
के
मुद्दे
पर
भारत
का
पक्ष
लेना
पाकिस्तान
की
आंतरिक
सत्ता
में
मची
बड़ी
उथल-पुथल
का
संकेत
है।
Maulana Fazlur Rehman to Pakistan’s military regime:
“If you justify attacking Afghanistan by claiming you are targeting your enemy there, then why do you object when India targets its enemy in Bahawalpur and Muridke (inside Pakistan)?” pic.twitter.com/6FPeNzK9HZ
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) December 23, 2025 “>
ये
भी
पढे़ं:
Pakistan
News:
क्या
है
‘बुलगारी
ज्वेलरी
सेट’केस?
जिसमें
इमरान
खान
और
उनकी
पत्नी
को
मिली
17
साल
की
सजा
अफगान
पॉलिसी
की
नाकामी
पर
प्रहार
मौलाना
ने
मुनीर
की
अफगान
नीति
की
कड़ी
आलोचना
करते
हुए
कहा
कि
पिछले
78
सालों
से
पाकिस्तान
काबुल
में
एक
‘प्रो-पाकिस्तान’
सरकार
की
उम्मीद
लगाए
बैठा
है,
लेकिन
हकीकत
में
जाहिर
शाह
से
लेकर
अशरफ
गनी
तक
सभी
सरकारें
‘प्रो-इंडिया’
रही
हैं।
उन्होंने
सवाल
उठाया
कि
क्या
यह
पाकिस्तान
की
अपनी
विदेश
नीति
की
सबसे
बड़ी
विफलता
नहीं
है?
मौलाना
के
अनुसार,
काबुल
पर
बमबारी
करना
वैसा
ही
है
जैसे
कोई
इस्लामाबाद
पर
हमला
करे,
जिसे
तालिबान
कभी
बर्दाश्त
नहीं
करेगा।
ये
भी
पढे़ं:
Pakistan:
कराची
में
हिंदू
महिलाओं
पर
खतरा!
जबरन
धर्मांतरण
कराकर
अधेड़
मुस्लिमों
से
करा
रहे
निकाह?
दोहरे
मापदंडों
का
पर्दाफाश
फजलुर
रहमान
ने
सेना
की
विरोधाभासी
सोच
को
उजागर
करते
हुए
कहा
कि
पाकिस्तान
एक
तरफ
अफगानिस्तान
में
घुसकर
कार्रवाई
को
सही
बताता
है,
लेकिन
जब
भारत
बहावलपुर
या
मुरीदके
में
आतंकियों
को
निशाना
बनाता
है,
तो
पाकिस्तान
हाय-तौबा
मचाता
है।
उन्होंने
स्पष्ट
किया
कि
अंतरराष्ट्रीय
मंच
पर
पाकिस्तान
के
पास
भारत
की
कार्रवाई
का
विरोध
करने
का
कोई
नैतिक
आधार
नहीं
बचता,
यदि
वह
खुद
पड़ोसी
देशों
की
संप्रभुता
का
उल्लंघन
करता
है।
मौलाना
ने
मांग
की
कि
पाकिस्तान
को
अपनी
विफल
नीतियों
पर
आत्ममंथन
करना
चाहिए।

Pakistan Navy: पाक को तुर्किये से मिला दूसरा हाई-टेक MILGEM वॉरशिप, समुद्र में भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

Defence News: भारत को कब मिलेगा अपना Ghatak Drone? Dry Kaveri इंजन पर भड़का रक्षा मंत्रालय, दे डाली डेडलाइन

Haryana School Close: हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का कहर, स्कूलों में इस दिन से सर्दी की छुट्टी

Preity Zinta MMS Leak: प्रीति जिंटा का MMS हुआ लीक? बाथरूम के वीडियो ने मचाई सनसनी, क्या है सच?

कौन हैं 63 साल के BJP नेता, जिन्होंने कांग्रेस की 18 साल छोटी महिला नेत्री से की चौथी शादी, लेकिन अब हुआ विवाद

‘राहुल गांधी 100% बनेंगे PM, पर अमित शाह…’, चौंकाने वाली भविष्यवाणी, इस साल के बाद बन सकेंगे प्रधानमंत्री?

IAS Cricketer: क्रिकेटर या अफसर? मिलिए उस भारतीय खिलाड़ी से जिसने क्रिकेट ग्राउंड और UPSC दोनों को किया फतह

UP School Closed: बड़ी खबर! स्कूल जाने से पहले छात्र चेक करें DM का आदेश, इन जिलों में बंद रहेंगे विद्यालय

MMS Leak के बीच Anjali Arora का भी VIDEO वायरल, रूसी संग पैसों के लिए गुजारे थे पल-कंगना ने लपेटा, क्या है सच?

IAS Tina Dabi: ‘दो प्रेम कहानियों वाली आईएएस कैसे हो सकती है रोल मॉडल’, टीना डाबी पर क्यों भड़के लोग?

पत्नी की मौत के बाद दिग्गज क्रिकेटर ने दोबारा रचाई शादी, 18 साल छोटी है नई दुल्हन, गिल ने भी जीता दिल?

Bihar Politics: नीतीश के बेटे Nishant Kumar की राजनीति में एंट्री तय, पीएम मोदी और शाह ने किया प्लान तैयार!

























