World News

Taliban ने जारी किया ग्रेटर अफगानिस्तान का नक्शा, समेट दिया आधा पाकिस्तान, बिलबिला उठे शरीफ मियां | Taliban: taliban-greater-afghanistan-map-pakistan-border-dispute

International

oi-Siddharth Purohit


Taliban

के
मंत्री
को
‘ग्रेटर
अफगानिस्तान’
का
नक्शा
भेंट
करने
से
विवाद
गहरा
गया
है।
इस
नक्शे
में
पाकिस्तान
के
कई
प्रांत-
जैसे
खैबर
पख्तूनख्वा
(KPK),
गिलगित-बाल्टिस्तान
(GB),
और
बलूचिस्तान-
को
अफगानिस्तान
का
हिस्सा
दिखाया
गया
है।
दूसरी
तरफ,
तालिबान
ने
एक
बार
फिर
डूरंड
लाइन
(मौजूदा
अफगानिस्तान
पाकिस्तान
बॉर्डर)
को
मान्यता
देने
से
इनकार
कर
दिया
है,
जिससे
पाकिस्तान
के
साथ
सीमा
पर
तनाव
और
बढ़
गया
है।

तालिबान
का
डूरंड
लाइन
पर
रुख
स्पष्ट

सूत्रों
के
अनुसार,
तालिबान
डूरंड
लाइन
को
एक
“आर्टिफिशियल
कॉलोनियल
बॉर्डर”
मानता
है।
तालिबान
के
एक
मंत्री
को
‘ग्रेटर
अफगानिस्तान’
का
नक्शा
उपहार
में
देना
पाकिस्तान
के
खिलाफ
एक
जानबूझकर
किया
गया
प्रतीकात्मक
कदम
माना
जा
रहा
है।
यह
नक्शा
अल-मदरसा
अल-असरिया
के
छात्रों
ने
तालिबान
के
उप
मंत्री
मोहम्मद
नबी
ओमारी
को
भेंट
किया
था।

Taliban

पाकिस्तान
के
प्रांतों
को
अफगानिस्तान
में
दिखाया

यह
नक्शा
इसलिए
विवाद
का
केंद्र
बना
क्योंकि
इसमें
पाकिस्तान
के
कुछ
प्रांतों
को
अफगानिस्तान
का
अभिन्न
हिस्सा
दर्शाया
गया
था।
‘ग्रेटर
अफगानिस्तान’
या
‘पश्तूनिस्तान’
की
अवधारणा
दशकों
से
दोनों
देशों
के
बीच
विवाद
का
विषय
रही
है।
अफगानिस्तान
ने
कभी
भी
डूरंड
लाइन
को
पाकिस्तान
के
साथ
अपनी
आधिकारिक
सीमा
के
रूप
में
स्वीकार
नहीं
किया
है।

Afghan Taliban slaps Pakistan. Afghan students presented a “Greater Afghanistan” map to Taliban Deputy Interior Minister Mohammad Nabi Omari in Khost, Afghanistan. The map is depicting territories beyond the Durand Line, including areas in Pakistan today.pic.twitter.com/ZrQMpRLpA1

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 2, 2025 “>

डूरंड
लाइन
का
इतिहास

1893
में
ब्रिटिश
राज
के
दौरान
खींची
गई
डूरंड
लाइन
ने
पश्तून
आबादी
को
दो
देशों
में
विभाजित
कर
दिया
था।
अफगान
राष्ट्रवादी
हमेशा
से
उन
पश्तून-बहुसंख्यक
इलाकों
पर
दावा
करते
आए
हैं
जो
वर्तमान
में
पाकिस्तान
का
हिस्सा
हैं।
यह
हालिया
विवाद
भी
दोनों
देशों
के
बीच
चल
रही
सीमा
झड़पों
के
बीच
सामने
आया
है।

इस्तांबुल
शांति
वार्ता
और
सीजफायर

हाल
ही
में
इस्तांबुल
में
हुई
शांति
वार्ता
के
बाद
पाकिस्तान
और
अफगानिस्तान
ने
अस्थायी
रूप
से
संघर्ष-विराम
बनाए
रखने
पर
सहमति
जताई
है।
हालांकि,
इसी
सप्ताह
की
गई
पिछली
बातचीत
फेल
हो
गई
थी।
पाकिस्तान
ने
कहा
कि
तालिबान
सरकार
से
मिले
कुछ
“आश्वासन”
के
बाद
सीमा
पर
संघर्ष-विराम
कायम
रहेगा।

तुर्की
की
मध्यस्थता
कारगर!

तुर्की
के
विदेश
मंत्रालय
के
अनुसार,
“सभी
पक्ष
एक
निगरानी
और
जांच
तंत्र
स्थापित
करने
पर
सहमत
हुए
हैं,
जो
शांति
बनाए
रखेगा
और
उल्लंघन
करने
वाले
पक्षों
पर
कार्रवाई
करेगा।”
बताया
गया
कि
दोनों
देश
6
नवंबर
को
इस्तांबुल
में
होने
वाली
उच्च
स्तरीय
बैठक
में
संघर्ष-विराम
के
लागू
करने
की
प्रक्रिया
को
अंतिम
रूप
देंगे।

तालिबान
का
पाकिस्तान
पर
गंभीर
आरोप

तालिबान
और
खुफिया
सूत्रों
के
अनुसार,
पहले
की
अफगान
सरकारों
की
तरह
मौजूदा
तालिबान
शासन
भी
डूरंड
लाइन
को
“आर्टिफीशियल
कॉलोनियल
बॉर्डर”
के
रूप
में
देखता
है।
सूत्रों
ने
कहा
कि
“पाकिस्तान
का
इस
लाइन
के
पूर्व
के
क्षेत्रों
पर
कोई
वैध
दावा
नहीं
है।”
उनका
कहना
है
कि
पाकिस्तान
ने
अमेरिका
के
युद्ध
के
दौरान
अफगान
भूमि
और
लड़ाकों
का
अपने
फायदे
के
लिए
इस्तेमाल
किया।

सीमावर्ती
तनाव
और
अफगान
शरणार्थियों
का
मुद्दा

सूत्रों
ने
आगे
बताया
कि
पाकिस्तान
अब
सीमावर्ती
इलाकों
पर
हमले
कर
रहा
है
और
अफगान
शरणार्थियों
को
निष्कासित
कर
रहा
है,
जिससे
दोनों
देशों
के
रिश्ते
और
बिगड़
गए
हैं।
तालिबान
का
मानना
है
कि
‘ग्रेटर
अफगानिस्तान’
का
नक्शा
प्रस्तुत
करके
वे
राष्ट्रीय
गौरव
का
संदेश
देना
चाहते
हैं
और
पाकिस्तान
के
राजनीतिक
प्रभाव
को
ठुकराना
चाहते
हैं।

अफगान
शरणार्थियों
निकालना
पड़ा
भारी

पाकिस्तान
द्वारा
दस
लाख
से
अधिक
अफगान
शरणार्थियों
को
देश
से
निष्कासित
किए
जाने
को
काबुल
में
अपमान
और
सामूहिक
सजा
के
रूप
में
देखा
जा
रहा
है।
सूत्रों
ने
कहा
कि
“अमीरात
के
तहत
अफगानिस्तान
अब
पाकिस्तान
के
खुफिया
नियंत्रण
या
आदेशों
को
बर्दाश्त
नहीं
करेगा।”
तालिबान
का
मानना
है
कि
पाकिस्तान
सीमा
पर
आक्रामकता
दिखाकर
और
शरणार्थियों
को
निकालकर
अफगान
संप्रभुता
को
कमजोर
कर
रहा
है।

हम
नहीं
मानते
डूरंड
लाइन-
तालिबान

तालिबान
ने
स्पष्ट
किया
है
कि
डूरंड
लाइन
को
मिटाना
पाकिस्तान
की
औपनिवेशिक
वैधता
को
खारिज
करने
का
प्रतीक
है।
उनका
कहना
है
कि
यह
सीमा

तो
ऐतिहासिक
रूप
से
न्यायसंगत
है
और

ही
जनभावनाओं
के
अनुरूप।
‘ग्रेटर
अफगानिस्तान’
का
विचार
अब
तालिबान
के
लिए
राष्ट्रीय
आत्मसम्मान
और
स्वतंत्रता
का
प्रतीक
बन
गया
है।

इस
खबर
पर
आपकी
क्या
राय
है,
हमें
कमेंट
में
बताएं।

  • Mahima Chaudhry के चेहरे से निकाले थे 67 कांच के टुकड़े, बर्बाद हो गया था करियर, इस हादसे ने बिगाड़ दिया फेस

    Mahima Chaudhry के चेहरे से निकाले थे 67 कांच के टुकड़े, बर्बाद हो गया था करियर, इस हादसे ने बिगाड़ दिया फेस

  • Aaj Ka Tula Rashifal: सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, पढ़ें आज का तुला राशिफल

    Aaj Ka Tula Rashifal: सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, पढ़ें आज का तुला राशिफल

  • Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

    Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

  • कौन हैं अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, अब मोकामा में संभालेंगी मोर्चा! ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

    कौन हैं अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, अब मोकामा में संभालेंगी मोर्चा! ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

  • Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 November: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

    Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 November: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

  • MP News: नवंबर में बरसात-ठंड का डबल डोज, पहले हफ्ते में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

    MP News: नवंबर में बरसात-ठंड का डबल डोज, पहले हफ्ते में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

  • INDW vs SAW: फाइनल में बारिश का खतरा! मैच रद्द होने पर कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन? क्या है नियम

    INDW vs SAW: फाइनल में बारिश का खतरा! मैच रद्द होने पर कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन? क्या है नियम

  • Anant Singh: अनंत सिंह अब चुनाव लड़ेंगे या नहीं? गिरफ्तारी के बाद खुद उन्होंने अपने Facebook पोस्ट में बताया

    Anant Singh: अनंत सिंह अब चुनाव लड़ेंगे या नहीं? गिरफ्तारी के बाद खुद उन्होंने अपने Facebook पोस्ट में बताया

  •  Aaj Ka Singh Rashifal: अहंकार से बचें, पढ़ें आज का सिंह राशिफल

     Aaj Ka Singh Rashifal: अहंकार से बचें, पढ़ें आज का सिंह राशिफल

  • Dharmendra Hospitalised: ICU में भर्ती 89 साल के धर्मेंद्र, क्या हुआ एक्टर को? अब असली वजह आई सामने

    Dharmendra Hospitalised: ICU में भर्ती 89 साल के धर्मेंद्र, क्या हुआ एक्टर को? अब असली वजह आई सामने

  • Bihar Election 2025: नीतीश या तेजस्वी? बिहार में किसकी बनेगी सरकार? सट्टा बाजार ने बताया

    Bihar Election 2025: नीतीश या तेजस्वी? बिहार में किसकी बनेगी सरकार? सट्टा बाजार ने बताया

  • 'सुशांत सिंह राजपूत को 2 लोगों ने मारा था', एक्टर की बहन श्वेता का शॉकिंग खुलासा, क्या बदल जाएगी मौत की थ्योरी

    ‘सुशांत सिंह राजपूत को 2 लोगों ने मारा था’, एक्टर की बहन श्वेता का शॉकिंग खुलासा, क्या बदल जाएगी मौत की थ्योरी

  • Aaj Ka Mausam: ठंड, बारिश और तूफान का असर! बिहार-यूपी में बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी, कैसा रहेगा आज मौसम?

    Aaj Ka Mausam: ठंड, बारिश और तूफान का असर! बिहार-यूपी में बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी, कैसा रहेगा आज मौसम?

  • Mumbai Weather: रविवार को नवी मुंबई में हो रहा महिला वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम?

    Mumbai Weather: रविवार को नवी मुंबई में हो रहा महिला वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम?

  • Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

    Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts