viral

VIDEO: ऐसा एक्सीडेंट नहीं देखा होगा! हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं गाड़ियां, दिल दहला देगा हादसा

हाईवे पर हुआ भयानक एक्सीडेंटImage Credit source: X/@_CommanderEagle

हाईवे पर एक्सीडेंट होना कोई नई बात नहीं है. तेज स्पीड गाड़ियां अक्सर एक दूसरे से टकरा जाती हैं या फिर अनबैलेंस होकर कोई गाड़ी डिवाइडर से ही टकरा जाती है. कई बार तो इन हादसों में लोगों को मामूली खरोंचें आती हैं, जबकि कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं, जिसमें लोगों की मौतें भी हो जाती हैं. ऐसे ही एक हादसे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाएगा. दरअसल, इस वीडियो में हाईवे पर एक भयानक हादसा दिखाई देता है, जहां एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं. ऐसा नजारा शायद ही आपने पहले देखा होगा. ये नजारा देखकर लोग दंग रह गए हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रात का समय है और हाईवे पर कई सारी गाड़ियां खड़ी हैं. तभी पीछे एक तेज रफ्तार कार आती है और सामने वाली गाड़ी से टकरा जाती है. इसके बाद तो जैसे कारों के टकराने का सिलसिला ही शुरू हो जाता है. एक के बाद एक पीछे से गाड़ियां आती जाती हैं और अपनी आगे वाली गाड़ियों से टकराती जाती हैं. सबसे आखिर में एक बड़ा सा ट्रक आया और अपने साथ-साथ कई गाड़ियों को एकसाथ हादसे का शिकार बना दिया. ये महज कुछ ही सेकंड का पल था जब सड़क पर दर्जनों गाड़ियां एक-दूसरे पर चढ़ी हुई या एक दूसरे से टकराती दिखाई देती हैं.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस भयानक हादसे वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @_CommanderEagle नाम की आईडी से शेयर किया गया है. एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन यानी 60 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 50 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘ऐसे हादसे सिर्फ एक लापरवाही से होते हैं और वो है तेज रफ्तार’, तो किसी ने कहा कि ‘इंसान जब तक ट्रैफिक नियमों को मजाक समझेगा, ऐसे एक्सीडेंट होते रहेंगे’. वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे नजारे देखकर ही सुरक्षित ड्राइविंग की अहमियत समझ आती है.

यहां देखें वीडियो

वैसे दावा किया जा रहा है कि ये एक पुराने हादसे का वीडियो है, जो साल 2021 में घटी थी, लेकिन इसका वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में तूफान की वजह से सड़कों पर बर्फ जमा हो गई थी, जिसकी वजह से फिसलन हो गई थी. अब इसी फिसलन भरी परिस्थितियों के कारण 130 से अधिक गाड़ियां फिसलकर आपस में टकरा गईं थीं. इन हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts