viral

VIDEO: बगल से तेज रफ्तार में गुजरी बाइक तो डर गई ‘दीदी’, फिर जो हुआ…देख छूट जाएगी हंसी

स्कूटी वाली ‘दीदी’ ने तो गजब कर दिया Image Credit source: X/@Vrmakshay1

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि लड़कियों की ड्राइविंग स्किल थोड़ी खराब होती है, जिसके उदाहरण सोशल मीडिया पर भी कई बार देखने को मिल जाते हैं, जिसमें लड़कियां बाइक चलाते-चलाते अचानक एक्सीडेंट कर बैठती हैं. कई वीडियोज तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर ही लोगों की हंसी छूट जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएं. दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की बगल से तेज रफ्तार बाइक को गुजरते देख ऐसे डर जाती है कि वो हादसे का शिकार होते-होते बचती है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूटी सवार लड़की कैसे रोड के किनारे आराम-आराम से आ रही होती है कि तभी उसके बगल से एक बाइक गुजरती है. अब बाइक की स्पीड और आवाज इतनी तेज होती है कि लड़की का पूरा शरीर झनझना जाता है. वो डर जाती है और डर के मारे स्कूटी लेकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस जाती है. वो तो गनीमत रहती है कि लड़की किसी हादसे का शिकार नहीं होती, लेकिन जिस तरह से उसने बिना ब्रेक लगाए स्कूटी झाड़ियों में घुसाई थी, उससे तो यहीं लग रहा था कि वो पक्का गिर जाएगी. ये नजारा इतना मजेदार होता है कि वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.

सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Vrmakshay1 नाम की आईडी से शेयर किया गया है और मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा है, ‘एक तो पहले ही डर-डर के चलाती हैं, ऊपर से ये स्टंट कर रहा बीच रोड में. अभी माइनर अटैक आ जाता तो’.

महज 11 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘अब लोग कहेंगे कि इस लड़की की गलती है. इसमें पापा की परी की कोई गलती नहीं है. इस लड़के ने जानबूझकर धक्का मार कर उसे रोड से बाहर निकाल दिया है’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘पहली बार किसी बहन को डरते हुए देखा है, वरना अभी तक तो सब लोग इनसे ही डरते थे’.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts