viral

Video: ये हैं दुनिया की सबसे तेज पुलिस कारें, जिन्होंने रफ्तार की हर हद पार कर दी

पुलिस की इन सुपरकार्स से बचना नामुमकिन!
Image Credit source: YouTube/@globaldata1

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है. क्या आपने कभी सोचा है कि जब हाई-स्पीड चेज होती है, तो पुलिस अपराधियोंं को पकड़ने के लिए कौन-सा ‘हथियार’ इस्तेमाल करती है? जवाब है- दुनिया की सबसे तेज पैट्रोलिंग पुलिस सुपरकार्स.

कुछ देशों की पुलिस के पास ऐसी हाई-स्पीड, दमदार गाड़ियां हैं कि अपराधी चाहे कितनी भी तेज भागे, उनके बचने का कोई चांस नहीं है. ये कारें सिर्फ सड़कों पर रौब झाड़ने के लिए ही नहीं हैं, बल्कि ये तब काम आती हैं जब आम पुलिस गाड़ियां पीछे छूट जाती हैं. जब स्पीड, तेजी से आगे बढ़ने और लगातार भागने की क्षमता जरूरी होती है, तो ये सुपरकारें लोगों की सुरक्षा के लिए खास हथियार बन जाती हैं.

UAE पुलिस के पास है बुगाटी वेरॉन!

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पुलिस के पास तो कमाल की कार है. उनके बेड़े में बुगाटी वेरॉन (Bugatti Veyron) जैसी सुपरकारें शामिल हैं. ये गाड़ी 407 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है. ये कारें हाई-स्पीड खतरों से तो निपटती ही हैं, साथ ही शहर की शान भी बढ़ाती हैं. रिपोर्ट्स कहती हैं कि इन गाड़ियों का खर्च अक्सर दान या स्पॉन्सरशिप से पूरा हो जाता है.

UAE की तरह, पुर्तगाल, थाईलैंड, चिली और अमेरिका जैसे देशों में भी तेज पैट्रोलिंग कारें इस्तेमाल होती हैं, ताकि लंबी सड़कों पर तेजी से भागने वाले अपराधियों को पकड़ा जा सके.

पुलिस के ‘हाई-स्पीड हथियार’

पुलिस बेड़े में शामिल कुछ धांसू मॉडल, जो अपराधियों के लिए एक कड़ा मैसेज हैं. Dodge Charger, Tesla Model 3, Chevrolet Corvette Z06 Interceptor, Audi R8. ये गाड़ियां पुलिस को अपराधियों को दबोचने और तुरंत कार्रवाई करने में मदद करती हैं. अब अपराधियों को भागने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा. सोर्स: YouTube/@globaldata1

यहां देखिए वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts