viral

VIDEO: विदेशी लड़के ने पहली बार ट्राई किया सोन पापड़ी, रिएक्शन हो गया वायरल

पहली बार सोन पापड़ी खाने के बाद लड़के का रिएक्शनImage Credit source: Instagram/veggmomo

भारत में सोन पापड़ी कितनी फेमस है, इससे तो आप भली-भांति परिचित होंगे. जब भी दिवाली आती है, तो सोन पापड़ी का भंडार मार्केट में उतर जाता है. दिवाली गिफ्ट के तौर पर ऑफिस या फिर दोस्तों-रिश्तेदारों से किसी को सोन पापड़ी मिलती है तो कोई खरीद कर खाता है. ये एक ऐसी मिठाई है, जो और किसी पर्व-त्योहार में मिले ना मिले, लेकिन दिवाली में तो मिलती ही है. भारत में लाखों-करोड़ों लोग ऐसे होंगे, जिन्हें सोन पापड़ी पसंद होगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी विदेशी को सोन पापड़ी खाते देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी लड़का सोन पापड़ी खाता नजर आता है.

वीडियों में आप देख सकते हैं कि लड़के के हाथ में सोन पापड़ी का एक डिब्बा है. वो पहले तो पैकेट को देखता है और फिर थोड़ी हैरानी भरी मुस्कान के साथ कहता है कि ये पहली बार है जब वो ये मिठाई खाने जा रहा है. फिर जैसे ही वो सोन पापड़ी का एक टुकड़ा उठाकर मुंह में डालता है, गजब का रिएक्शन देता है. पहले तो वह सोन पापड़ी के हल्के-फुल्के और झट से मुंह में घुल जाने वाले टेक्सचर को देखकर दंग रह जाता है और फिर कहता है कि ये तो मेरे मुंह में गायब ही हो गया. सोन पापड़ी की मिठास और मुलायमपन उसे अच्छा लगता है, इसीलिए वो फटाफट कई बाइट खा जाता है.

10 लाख बार देखा गया वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर veggmomo नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 मिलियन यानी 10 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 41 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा है, ‘हमारे यहां सोन पापड़ी खाने से ज्यादा बांटने में काम आती है’, तो दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अब समझ आएगा कि भारतीय घरों में दिवाली पर ये मिठाई कितनी लोकप्रिय है’. वहीं कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि सोन पापड़ी खाने के बाद विदेशी लड़के का एक्सपीरियंस बिल्कुल वैसा ही है जैसा पहली बार कोई चीज खाने पर किसी भी बच्चे का होता है.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts