पहाड़ी लड़की ने किया जोरदार डांस Image Credit source: Instagram/muskanbisht774
अभी सोशल मीडिया खोलो तो एक वीडियो हर दूसरी रील में दिख ही जाएगा. एक लड़की, पहाड़ी ड्रेस पहने Swami Ji Please पर ऐसा कमाल का डांस कर रही है कि लोग देखते ही देखते फैन हो जा रहे हैं. ना कोई बड़ा सेट, ना हाई-फाई कैमरा — बस सादगी, एनर्जी और एकदम बिंदास अंदाज़. और बस इसी ने गेम पलट दिया.
वीडियो में जो सबसे पहले नोटिस होता है वो है उसका ट्रेडिशनल गेटअप, लेकिन जैसे ही बीट बजती है, वो लड़की ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न वाला तड़का लगा देती है. स्टेप्स इतने शार्प, और एक्सप्रेशंस इतने क्यूट कि स्क्रॉल कर रहे लोग वहीं रुक जाएं. लोगों को सबसे ज़्यादा पसंद आ रहा है उसका कॉन्फिडेंस. जरा भी बनावटीपन नहीं. हर बीट पर स्माइल, आंखों में मस्ती, और पैरों में ऐसी थिरकन कि लगता है म्यूज़िक उसकी बॉडी से ही निकल रहा हो.
पहाड़ी कल्चर की जो एक शांत, सुकून वाली फील होती है न, वो इस डांस में मॉडर्न स्वैग के साथ मिक्स हो गई है. शायद इसीलिए वीडियो इतना वायरल है क्योंकि ये नया है, पर अपना-अपना सा लगता है. वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन तो पूरा प्यार से भर गया है. कोई लिख रहा है कि दीदी, स्माइल ने दिल जीत लिया, तो कोई बोल रहा है इन्हें पहाड़ों की शान बता रहा है.
कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि बॉलीवुड कोरियोग्राफर्स को इससे सीखना चाहिए कि ट्रेडिशनल को कूल कैसे बनाते हैं. मज़े की बात ये है कि ना तो वीडियो ओवर-एडिटेड है, ना ही कोई फैंसी ट्रांजिशन. सिंपल बैकग्राउंड, नेचुरल लाइट, और एक लड़की का टैलेंट — बस यही फॉर्मूला हिट हो गया.
यह भी पढ़ें: Viral Video: न स्टेज न लाइट, फिर भी हीरो बना ये लड़कारेलवे स्टेशन पर उंगली पर नचाई फुटबॉल
अब Swami Ji Please गाना वैसे भी इंस्टा-रील्स का फेवरेट बना हुआ है. ऊपर से जब पहाड़ी टच मिल जाए तो बात ही अलग हो जाती है. लड़की के मूव्स में कहीं पहाड़ी लोक डांस की झलक मिलती है, तो कहीं ट्रेंडिंग हुक स्टेप. ये मिक्सचर यंग जनरेशन को बहुत कनेक्ट कर रहा है. जो लोग पहाड़ से हैं वो प्राउड फील कर रहे हैं, और जो नहीं हैं वो कल्चर को नए तरीके से देख रहे हैं. विन-विन सिचुएशन है.
यहां देखिए वीडियो
