Viral: वाटर स्लाइड पर मस्ती कर रही लड़की के साथ हुआ ऐसा हादसा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

वाटर पार्क का मजेदार वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: X/@HasnaZaruriHai

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं. खासकर वाटर पार्क से जुड़े मजेदार और अनोखे वीडियो इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आते हैं. कभी कोई व्यक्ति स्लाइड से फिसलते समय अजीब हरकत कर बैठता है तो कभी किसी के साथ ऐसा मजेदार हादसा हो जाता है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते. इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा बटोर रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक वाटर पार्क का दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है. वीडियो की शुरुआत में एक लड़की बड़ी आरामदायक तरीके से पानी की स्लाइड पर फिसलते हुए नीचे की तरफ आती दिखाई देती है. वो पूरी तरह से राइड के मजे ले रही होती है और उसके चेहरे पर भी उत्साह साफ नजर आता है. उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि अगले ही कुछ सेकंड में उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला है, जो न केवल उसे चौंका देगा बल्कि सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का मनोरंजन भी करेगा.

अचानक बदल गया माहौल

जैसे ही लड़की स्लाइड के लास्ट हिस्से की ओर पहुंचती है, तभी पीछे से एक दूसरी लड़की उसी स्लाइड पर बेहद तेज गति से नीचे आती हुई दिखाई देती है. उसकी स्पीड इतनी अधिक होती है कि वह अपने आगे मौजूद लड़की को समय रहते देख नहीं पाती. कुछ ही पलों में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी अचानक होती है कि दोनों लड़कियां अपना बैलेंस खो बैठती हैं और सीधे पानी में जा गिरती हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: न बाइक, न साइकिल! बकरे पर बैठकर स्कूल पहुंचा बच्चा, सोशल मीडिया पर छाया अनोखा वीडियो

यह पूरा दृश्य इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद लोग भी कुछ क्षणों के लिए हैरान रह जाते हैं. हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगती, लेकिन यह घटना देखने वालों के लिए काफी मजेदार साबित होती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. यूजर्स लगातार इसे शेयर कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



Exit mobile version