मां की ममता के आगे रुका ट्रैक्टर Image Credit source: Instagram/ tarimdairhayat
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो लोगों के दिलों को छू जाते हैं. कुछ वीडियो हंसाते हैं, कुछ हैरान करते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो इंसान और प्रकृति के बीच मौजूद अनमोल रिश्ते की खूबसूरती को बयां करते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में एक छोटी सी चिड़िया अपने अंडों की बचाने के लिए जो किया उसे देख हर कोई भावुक हो रहा है.
वीडियो की शुरुआत एक खेत से होती है, जहां खेती का काम चल रहा होता है. खेत को जोतने के लिए ट्रैक्टर इस्तेमाल किया जा रहा है और चालक नॉर्मल तरीके से अपना काम कर रहा होता है. सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन तभी एक ऐसा सीन सामने आता है जो पूरे माहौल को बदल देता है. खेत में मौजूद एक चिड़िया अपने घोंसले और उसमें रखे अंडों के पास मंडरा रही होती है. जैसे ही उसे महसूस होता है कि ट्रैक्टर उसके अंडों के बेहद करीब पहुंचने वाला है, वह तुरंत एक्टिव हो जाती है.
ट्रैक्टर के आगे दीवार बन गई नन्हीं चिड़िया
अपने नन्हे बच्चों की सुरक्षा की चिंता में चिड़िया बिना किसी डर के ट्रैक्टर के सामने आकर खड़ी हो जाती है. आकार में बेहद छोटी होने के बावजूद वह बड़े साहस का परिचय देती है. वह अपने पंख पूरी तरह फैला लेती है और लगातार तेज आवाज निकालने लगती है. ऐसा लगता है मानो वह आने वाले खतरे को रोकने की पूरी कोशिश कर रही हो. उसकी हर हरकत में अपने अंडों को बचाने की बेचैनी और ममता साफ दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ग्राहक के वेश में आया चोर, दुकानदार को दिया ऐसा चकमा देकर ले उड़ा 7 लाख का गोल्ड सेट, मिनटों में किया पूरा खेल
यह सीन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि मां चाहे इंसान हो या कोई पक्षी, अपने बच्चों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती है. चिड़िया को इस बात का अंदाजा नहीं था कि सामने मौजूद ट्रैक्टर उससे कई गुना बड़ा और शक्तिशाली है, फिर भी उसने पीछे हटने के बजाय मुकाबला करना चुना. उसका साहस और अपने बच्चों के प्रति समर्पण लोगों के दिलों को छू रहा है.
यहां देखिए वीडियो
