Viral Video: कभी पिया है ‘अंडे वाला सोडा’? वीडियो देख भड़के लोग, बोले- सीधे जहर खिला दो ना भाई!

इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने अपना सिर पीट लिया हैImage Credit source: Instagram/@thefoodiedhaba

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर ‘फूड एक्सपेरिमेंट’ (Weird Food Experiments) के नाम पर कुछ भी परोसा जा रहा है, लेकिन इस बार तो एक स्ट्रीट वेंडर ने सारी हदें पार कर दी हैं. इंस्टाग्राम पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स ने अपना माथा पीट लिया है. आपने ‘मसाला सोडा’ और ‘फ्रूट सोडा’ तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने ‘अंडे वाला सोडा’ (Egg Wala Soda) सुना है. अगर नहीं, तो अब देख भी लीजिए कि आखिर ये बवाल टाइप चीज बनती कैसे है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फूड व्लॉगर एक सोडा वाले स्ट्रीट स्टॉल पर पहुंचता है, और पूछता है कि भैया ये अंडों का यहां क्या बनता है. इस पर दुकानदार कहता है, अंडे वाला सोडा. यह सुनकर व्लॉगर दंग रह जाता है, और कहता है कि फिर हमें भी बनाकर दिखाओ. इसके बाद दुकानदार एक गिलास में दो कच्चे अंडे फोड़कर उसे अच्छे से फेंट लेता है. फिर बर्फ डालकर दूध मिलाता है. अब व्लॉगर कहता है, भाई मुझे कच्चा मैंगो फ्लेवर देना. आखिर में दुकानदार मशीन से तैयार किए गए कार्बोनेटेड सोडा को गिलास में मिलाकर व्लॉगर को सर्व कर देता है.

नेटिजन्स बोले- सीधे जहर ही दे दो!

यह अतरंगी सोडा रेसिपी का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर @thefoodiedhaba वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट सेक्शन में दुकानदार और व्लॉगर दोनों की क्लास लगा दी. नेटिजन्स कह रहे हैं कि फूड एक्सपेरिमेंट के नाम पर सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. ये भी पढ़ें: Viral Video: मोहब्बत होती तो ले देते 12 हजार के गिफ्ट पर पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पति मांगता रहा माफी; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

एक भड़के यूजर ने कमेंट किया, सीधे जहर दो दो ना भाई. दूसरे ने कहा, इससे अच्छा तो मैं सूर्यवंशम वाली खीर पी लूं. एक अन्य यूजर ने सवाल किया, ऑमलेट से कोई तकलीफ है क्या भाई. कोई फूड इंस्पेक्टर को फोन घुमाओ रे. ये भी पढ़ें: Viral Video: ‘धुरंधर’ के गाने पर पाकिस्तानी जवानों ने किया डांस? वायरल ‘FA9LA’ वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर

अब देखिए वीडियो



Exit mobile version